होम / सोशल मीडिया / इस घटना पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, केंद्र सरकार को तानाशाह दिखाने का हो रहा प्रयास
इस घटना पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, केंद्र सरकार को तानाशाह दिखाने का हो रहा प्रयास
संसद की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में 45 विपक्षी सांसदों को शेष बचे हुए सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को लोकसभा सांसदों के बाद राज्यसभा सदस्यों पर एक्शन जारी रहा। संसद की कार्रवाही में बाधा डालने के आरोप में 45 विपक्षी सांसदों को शेष बचे हुए सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। इससे पहले लोकसभा से 33 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, सौगत रॉय समेत 33 सदस्य शामिल हैं।
बता दें कि अब तक लोकसभा और राज्यसभा के 92 सांसदों पर कार्रवाई हो चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'राज्यसभा और लोकसभा से अब तक 92 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
आज तक के इतिहास में एक दिन में 78 सांसदों को निलंबित किया गया हो, ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन ऐसा भी कभी नहीं हुआ है कि, जिस तरीके पर सांसदों का निलंबन हुआ हो, वही तरीका अपनाकर सांसद स्वयं को निलंबित करा लेना चाहते हों।
मुझे तो यह विपक्षी सांसदों, विशेषकर कांग्रेस, की रणनीति लगती है कि, इसी आधार पर सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया जाए। राहुल गांधी ने जिस तरह से संसद की सुरक्षा में हुई चूक से अधिक महत्व इस बात पर दिया कि, बेरोजगारों का गुस्सा दिखा, इससे बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता है। कांग्रेस सहित विपक्षी सांसद इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी सरकार को घेरने में नाकामयाब हो गए हैं।'
राज्यसभा और लोकसभा से अब तक 92 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आज तक के इतिहास में एक दिन में 78 सांसदों को निलंबित किया गया हो, ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन ऐसा भी कभी नहीं हुआ है कि, जिस तरीके पर सांसदों का निलंबन हुआ हो, वही तरीका अपनाकर सांसद स्वयं…
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) December 18, 2023
टैग्स