होम / सोशल मीडिया / पुर्तगाल में कट्टर दक्षिणपंथी पार्टी बनी किंगमेकर, अजय कुमार ने कही ये बड़ी बात
पुर्तगाल में कट्टर दक्षिणपंथी पार्टी बनी किंगमेकर, अजय कुमार ने कही ये बड़ी बात
इस बार पुर्तगाल 8 साल के सोशलिस्ट पार्टी शासन को उखाड़ फेंकने और सेंटर राइट डेमोक्रेटिक अलायंस को चुनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
पुर्तगाल में रविवार को हुए प्रारंभिक आम चुनाव में सेंटर राइट डेमोक्रेटिक अलायंस गठबंधन को जीत मिली है। गठबंधन को 29.5 फीसदी वोट मिले हैं। हालांकि गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करने में असफल रहा। खास बात ये है कि पुर्तगाल के चुनाव में कट्टर दक्षिणपंथी पार्टी चेगा की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है और पार्टी को 18 प्रतिशत वोट मिले हैं।
अस्पष्ट नतीजे में चेगा की पार्टी किंगमेकर बनकर उभरी है। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, वामपंथी और समाजवादी विचारकों को एक बार फिर झटका लगने वाला है।
इस बार पुर्तगाल 8 साल के सोशलिस्ट पार्टी शासन को उखाड़ फेंकने और सेंटर राइट डेमोक्रेटिक अलायंस को चुनने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे अधिक संभावना है कि अल्ट्रा राइट चेगा, किंगमेकर बन जाएगा। पूरे यूरोप में वामपंथी दलों को हटाकर जनता दक्षिणपंथी पार्टियों को सत्ता सौंप रही है।
भारत के लेफ़्ट लिबरल का अब क्या होगा? आपको बता दे, पुर्तगाल में दशकों से दो पार्टियों सोशलिस्ट पार्टी और सेंटर राइट डेमोक्रेटिक पार्टी की ही सत्ता रही है और यही दोनों पार्टियां बारी-बारी से पुर्तगाल की सत्ता पर काबिज रही हैं। हालांकि इस बार के चुनाव में ये दोनों ही पार्टियां स्पष्ट बहुमत पाने में विफल रही हैं।
Left & Socialist ideologists set to be jolted again. This time Portugal is all set to over throw 8 years of socialist party rule and elect Centre Right DemocraticAlliance. Most likely ultra right Chega, would become the Kingmaker. पूरे यूरोप में वामपंथी दलों को हटाकर जनता…
— Ajay Kumar (@AjayKumarJourno) March 11, 2024
टैग्स अजय कुमार पत्रकार अजय कुमार