होम / सोशल मीडिया / युद्ध की जड़ हमास, बच्चों का मारा जाना बिल्कुल गलत: ऋचा अनिरुद्ध
युद्ध की जड़ हमास, बच्चों का मारा जाना बिल्कुल गलत: ऋचा अनिरुद्ध
जॉर्डन के किंग ने साफ कहा है कि बाइडेन इजराइल हमास की जंग का समाधान निकालने में सक्षम नहीं है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
गाजा में अस्पताल पर बड़े इजराइली हमले में सैकड़ों लोगों की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अरब नेताओं का शिखर सम्मेलन रद्द हो गया। वे जॉर्डन की राजधानी अम्मान में अरब नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन करने वाले थे। इन सभी मामलों के बीच बाइडेन तेल अवीव पहुंचे हैं। गाजा में अस्पताल पर हुए हमले के मामले पर वरिष्ठ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने लिखा, जब दो तरफ से बराबरी से हिंसा हो तो एक की तरफ़दारी करने का कोई मतलब नहीं है। दुनिया को हिंसा के खिलाफ एकजुट होना होगा लेकिन ऐसा होगा नहीं। एक ने हमला किया दूसरे ने पलटवार किया। अब पहला फिर पलटवार करेगा फिर दूसरा करेगा। हर पलटवार पहले से ज़्यादा घिनौना होगा और मासूम मारे जाएंगे। दुखद है।
उनके इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा, 'अभी तक तो आप इजराइल के समर्थन में बोल रही थीं अचानक ह्रदय परिवर्तन की कोई खास वजह?' इसके जवाब में ऋचा ने लिखा, 'आज भी हमास के विरोध और इज़राइल के समर्थन में ही हूं। बस किसी भी तरफ बच्चे मारे जाएं तो वो गलत है। युद्ध की जड़ तो हमास ही है।'
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम 500 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस घटना के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। हमास ने आरोप लगाया कि इजराइल ने यह बड़ा हमला किया है। वहीं इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया।
जब दो तरफ से बराबरी से हिंसा हो तो एक की तरफ़दारी करने का कोई मतलब नहीं..दुनिया को हिंसा के खिलाफ एकजुट होना होगा लेकिन ऐसा होगा नहीं..एक ने हमला किया दूसरे ने पलटवार किया अब पहला फिर पलटवार करेगा फिर दूसरा करेगा..हर पलटवार पहले से ज़्यादा घिनौना होगा और मासूम मारे जाएंगे..दुखद!
— richa anirudh (@richaanirudh) October 18, 2023
टैग्स