होम / सोशल मीडिया / आर्यन मिश्रा की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है : संकेत उपाध्याय

आर्यन मिश्रा की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है : संकेत उपाध्याय

आर्यन मिश्रा अपने दोस्तों के साथ डस्टर गाड़ी में नूडल खाने के लिए गया था। गोरक्षकों ने उन्हें तस्कर समझकर दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर करीब 30 किलोमीटर तक पीछा किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

हरियाणा के फरीदाबाद में 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आर्यन को गौतस्कर समझ गौ रक्षकों ने गोली मार दी थी।  वहीं आर्यन की मौत से उसके पिता सियानंद मिश्रा पूरी तरह टूट चुके हैं। घटना 23 अगस्त की है।

इस मामले में 5 आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार संकेत उपाध्याय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, हरियाणा के आर्यन मिश्रा को मुसलमान गौतस्कर समझ मार डाला।

बाद में बोला हमें लगा मुसलमान था। मतलब मुसलमान होता तो मार डालना जायज़ था? गौतस्करी रोकने के नाम पर लोगों को हथियार लिए घूमना अलाउ करने वाली सरकार आर्यन मिश्रा की मौत के लिए ज़िम्मेदार है। लोगों के हाथ में क़ानून देंगे तो आएँगे सब इसकी चपेट में।

आपको बता दे, आर्यन मिश्रा अपने दोस्तों के साथ डस्टर गाड़ी में नूडल खाने के लिए गया था। गोरक्षकों ने उन्हें तस्कर समझकर दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर करीब 30 किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसमें गोली लगने से आर्यन की मौत हो गई।

 

 


टैग्स आर्यन मिश्रा मर्डर आर्यन मिश्रा फरीदाबाद न्यूज़ हरियाणा आर्यन मिश्रा मौत
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

12 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

12 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago