होम / सोशल मीडिया / बंगाल में पहली बार रामनवमी पर सरकारी छुट्टी, सुधांशु त्रिवेदी ने कही ये बड़ी बात
बंगाल में पहली बार रामनवमी पर सरकारी छुट्टी, सुधांशु त्रिवेदी ने कही ये बड़ी बात
बंगाल में छठ व कई अन्य त्योहारों पर भी सार्वजनिक अवकाश होता है लेकिन रामनवमी पर बंगाल में पहले अवकाश नहीं होता था। पहली बार रामनवमी की छुट्टी घोषित हुई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
ममता बनर्जी सरकार ने अधिसूचना जारी कर रामनवमी पर 17 अप्रैल को छुट्टी की घोषणा की है। यह पहली बार है जब प्रदेश में रामनवमी पर सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। गौरतलब है कि पिछले साल हावड़ा के शिवपुर और हुगली जिले के रिसड़ा में रामनवमी जुलूस पर मुस्लिम समुदाय द्वारा हमले के बाद हिंसा भी भड़क उठी थी।
इसको लेकर भी भाजपा ममता पर हमलावर रही है। इसी मसले पर एक टीवी डिबेट में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, सेकुलर दल बहुत समझदार है वो तथाकथित बहुसंख्यकवाद की राजनीति इसलिए नहीं करते हैं क्योंकि वे संख्या की दृष्टि से कोई कमज़ोर खेल नहीं खेल रहे हैं।
इनका इरादा साफ़ है मुस्लिम अल्पसंख्यक का तुष्टीकरण करके उनका 20 से 30 प्रतिशत एक मुश्त वोट अपना बचाके रखना है। मगर हिन्दू जातियों में बाँटा होना चाहिए। उनके टुकड़े करना है उत्तर-दक्षिण में बाँटना, जातियों में उनका बाँटना है, अगड़े-पिछडे में तोड़ना, दलित-सवर्ण में तोड़ना हिंदी-तमिल में तोड़ना।
क्या कोई बता सकता कि हिन्दू समाज भी एक भी जाति ऐसी है जिसकी संख्या 20 या 30 % हो। ये इनकी संख्या की रणनीति का सार है।
सेकुलर दल बहुत समझदार है वो तथाकथित बहुसंख्यकवाद की राजनीति इसलिए नहीं करते हैं क्योंकि वे संख्या की दृष्टि से कोई कमज़ोर खेल नहीं खेल रहे हैं ।
— Dr. Sudhanshu Trivedi (Modi Ka Parivar) (@SudhanshuTrived) April 16, 2024
इनका इरादा साफ़ है मुस्लिम अल्पसंख्यक का तुष्टीकरण करके उनका 20 से 30 प्रतिशत एक मुश्त वोट अपना बचाके रखना है। मगर हिन्दू जातियों में… pic.twitter.com/Z0agVljaBw
टैग्स