होम / सोशल मीडिया / गूगल लाई नया फीचर, ये है खासियत
गूगल लाई नया फीचर, ये है खासियत
आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करेगा गूगल का नया फीचर
पंकज शर्मा 6 years ago
दिग्गज टेक कंपनी ‘गूगल’ ने एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे ऑटोमैटिकली यूजर्स की लोकेशन हिस्ट्री को डिलीट किया जा सकता है। यह फीचर आईओएस (iOS) और एंड्रॉयड (Android) दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। कंपनी ने इस फीचर के बारे में इसी साल मई में घोषणा की थी।
बताया जाता है कि अब लोकेशन हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए यूजर्स तीन महीने से 18 महीने तक की लिमिट चुन सकते हैं, तय अवधि के बाद डाटा अपने आप डिलीट हो जाएगा, जबकि अभी तक जरूरत पड़ने पर यूजर्स को डाटा को मैनुअली डिलीट करना पड़ता है।
गूगल ने अपनी कॉन्फ्रेंस में कहा था कि लोकेशन हिस्ट्री से कंपनी को अपने यूजर्स को उपयोगी सिफारिशें उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2018 में एसोसिएटेड प्रेस की जांच में खुलासा हुआ था कि गूगल सर्विसेज यूजर्स के लोकेशन डाटा को स्टोर रखती हैं, भले ही उन्होंने सेटिंग में जाकर गूगल को ऐसा करने से रोक दिया हो।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स गूगल नया फीचर लोकेशन हिस्ट्री