होम / सोशल मीडिया / Google ने रोहन तिवारी को सौंपी अब नई जिम्मेदारी
Google ने रोहन तिवारी को सौंपी अब नई जिम्मेदारी
‘गूगल’ (Google) ने रोहन तिवारी को ‘गूगल टीवी’ (Google TV) का बिजनेस डेवलपमेंट हेड (एशिया पैसिफिक) नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘गूगल’ (Google) ने रोहन तिवारी को ‘गूगल टीवी’ (Google TV) का बिजनेस डेवलपमेंट हेड (एशिया पैसिफिक) नियुक्त किया है। इससे पहले वह करीब डेढ़ साल से हेड ऑफ पार्टनरशिप्स APAC (मीडिया एंड एंटरटेनमेंट: न्यूज एंड पब्लिशिंग) की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
इस बारे में अपनी एक लिंक्डइन पोस्ट में तिवारी ने कहा है, ‘गूगल टीवी टीम में शामिल होने और यूजर्स को उनकी पसंद के कंटेंट के माध्यम से जोड़ने के विजन को आगे बढ़ाने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मीडिया इंडस्ट्री के पार्टनर्स के साथ काम करने और नए अवसरों को सामने लाने के लिए मैं तत्पर हूं।‘
बता दें कि टेक्नोलॉजी और मीडिया एग्जिक्यूटिव रोहन तिवारी को सेल्स, स्ट्रैटेजी कंसल्टिंग और प्रॉडक्ट मार्केटिंग का काफी अनुभव है। ‘गूगल‘ को जॉइन करने से पहले रोहन Accenture में मैनेजमेंट कंसल्टिंग की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वह 'टाइम्स ग्रुप' और 'स्टार ग्रुप' (डिज्नी) में भी विभिन्न भूमिकाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स गूगल रोहन तिवारी हेड ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट गूगल टीवी