होम / सोशल मीडिया / Google में प्रभाकर राघवन का कद बढ़ा, मिली ये जिम्मेदारी
Google में प्रभाकर राघवन का कद बढ़ा, मिली ये जिम्मेदारी
गूगल के एडवर्टाइजिंग बिजनेस की कमान अब जेरी डिस्कलर (Jerry Dischler) के हाथों में होगी, जो राघवन को रिपोर्ट करेंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी ‘गूगल’ (Google) ने प्रभाकर राघवन को प्रमोट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें अब हेड (सर्च और असिस्टेंट) बनाया गया है। अपनी नई भूमिका में एडवर्टाइजिंग और कॉमर्स बिजनेस की जिम्मेदारी भी उनके तहत होगी। बताया जाता है कि वह बेन गोम्स (Ben Gomes) की जगह ये जिम्मेदारी संभालेंगे, जिन्हें कंपनी में नई भूमिका दी जा रही है।
राघवन ने वर्ष 2012 में गूगल जॉइन किया था। राघवन को वर्ष 2018 में कंपनी का हेड (एडवर्टाइजिंग और कॉमर्स बिजनेस) नियुक्त किया गया था। इस भूमिका में उनके पास सर्च, डिस्प्ले और वीडियो एडवर्टाइजिंग, एनालिटिक्स, शॉपिंग, पेमेंट्स और ट्रैवल सेगमेंट की देखरेख की जिम्मेदारी थी। एडवर्टाइजिंग बिजनेस की कमान संभालने से पहले राघवन वाइस प्रेजिडेंट (Google Apps और Google Cloud) के पद पर काम कर रहे थे।
गूगल के एडवर्टाइजिंग बिजनेस का काम अब जेरी डिस्कलर (Jerry Dischler) संभालेंगे और वह राघवन को रिपोर्ट करेंगे। जेरी फिलहाल कंपनी के एडवर्टाइजिंग बिजनेस की प्रॉडक्ट और इंजीनियरिंग टीम की कमान संभाल रहे हैं।
टैग्स गूगल एडवर्टाइजिंग गूगल सर्च प्रभाकर ऱाघवन