होम / सोशल मीडिया / गोल्डी बराड़ की हत्या की पुष्टि नहीं, आदित्य राज ने उठाई फेक न्यूज के खिलाफ आवाज
गोल्डी बराड़ की हत्या की पुष्टि नहीं, आदित्य राज ने उठाई फेक न्यूज के खिलाफ आवाज
दरअसल, पंजाब पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, आतंकी गोल्डी बराड़ की हत्या की कोई भी आधिकारिक जानकारी उनके पास नहीं है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी ! कल दिन भर यह खबर चर्चा में रही और सभी प्रमुख न्यूज़ पोर्टल्स ने इसे पब्लिश किया लेकिन शाम होते होते यह फेक न्यूज निकली। दरअसल, पंजाब पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, आतंकी गोल्डी बराड़ की हत्या की कोई भी आधिकारिक जानकारी उनके पास नहीं है।इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है।
इसी मामले पर वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और फेक न्यूज के खिलाफ अपनीं नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया ने कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को वैसे ही मार डाला जैसे उन्होंने अतीत में अमेरिकी कनाडाई आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून, पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद और अन्य को मार डाला था।
कोई सबूत नहीं। कोई सबूत नहीं। कोई दावा नहीं। समाचार पोर्टलों को खबर चलाने से पहले बुनियादी सत्यापन करना चाहिए। गोल्डी बराड़ पर भारत में कई मीडिया हाउसों द्वारा फर्जी खबरें। जबकि अपराध, आतंकवाद और रणनीतिक मामलों को कवर करने वाले सभी पत्रकारों ने ऐसी अफवाहों को खारिज कर दिया है।
Fake News by so many media houses in India on Goldy Brar. While all journalists covering crime, terrorism and strategic affairs have rubbished such rumours. Goldy Brar is very much alive and sheltered in California in USA as well as Canada. https://t.co/RPmd2UtDRe
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 1, 2024
टैग्स