होम / सोशल मीडिया / एजेंटों को पैसे देकर अवैध रूप से विदेश जाना आत्मघात: राजीव सचान
एजेंटों को पैसे देकर अवैध रूप से विदेश जाना आत्मघात: राजीव सचान
अपनी एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, यह नादानी ही है कि अवैध तरीके से विदेश जाया जाए और फिर भी यह मान लिया जाए कि कहीं कोई समस्या नहीं होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
अमेरिका में रह रहे भारत समेत विभिन्न देशों के अवैध प्रवासियों पर डोनाल्ड ट्रंप ने सख्ती करते हुए उन्हें देश से निकालना शुरू कर दिया है। 104 भारतीयों को लेकर अमेरिका का एक विमान भारत पहुंचा। गुजरात, पंजाब, हरियाणा आदि के रहने वाले इन भारतीयों के हाथों में अमेरिका से ही हथकड़ी बंधी थी और पैरों में बेड़ियां थीं।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, यह नादानी ही है कि अवैध तरीके से विदेश जाया जाए और फिर भी यह मान लिया जाए कि कहीं कोई समस्या नहीं होगी। 50-60 लाख और कुछ मामलों में तो 80-90 लाख रुपये ट्रैवल एजेंटों को देकर अवैध रूप से विदेश जाना आत्माघात है।
इतने पैसे में तो देश में ही कोई अच्छा काम-धंधा किया जा सकता है। अपनी एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, अमेरिका ने सैन्य विमान से जिन 104 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा, उन्हें हवाई यात्रा के दौरान हथकड़ी पहनाई और पैरों को जंजीरों से बांधे रखा। आखिर इसकी क्या जरूरत थी? विमान में सवार होने के बाद न तो उनके प्रतिरोध की कोई आशंका थी और न ही कहीं भाग जाने की।
आपको बता दें, सवाल उठ खड़ा हुआ है कि एक तो पहले भारतीयों के साथ ऐसा सलूक किया गया और फिर उसके बाद वीडियो जारी करके अमेरिकी सरकार क्या जताना चाहती है?
अमेरिका ने सैन्य विमान से जिन 104 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा, उन्हें हवाई यात्रा के दौरान हथकड़ी पहनाई और पैरों को जंजीरों से बांधे रखा। आखिर इसकी क्या जरूरत थी? विमान में सवार होने के बाद न तो उनके प्रतिरोध की कोई आशंका थी और न ही कहीं भाग जाने की।
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) February 7, 2025
टैग्स