होम / सोशल मीडिया / वित्त मंत्री ने पेश किया केंद्रीय बजट: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल!
वित्त मंत्री ने पेश किया केंद्रीय बजट: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल!
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी 2023 को संसद में 2023-24 का बजट पेश किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी 2023 को संसद में 2023-24 का बजट पेश किया। अपने इस बजट में रेलवे से लेकर किसान क्रेडिट कार्ड और अंत्योदय योजना को लेकर मोदी सरकार ने कई बड़े ऐलान किए। निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में है।
उन्होंने आगे कहा कि अमृत काल का पहला बजट है और वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंची है और अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
अपने इस बजट में सरकार ने कई योजनाओं का भी ऐलान किया है जिससे देश के गरीबों को काफी मदद मिलेगी। वित्त मंत्री के बजट आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार 'राजदीप सरदेसाई' ने ट्वीट कर उनसे एक बड़ा सवाल किया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार के तहत पहले से ही 800 से अधिक योजनाएं हैं ,अब और योजनाएं जोड़ी जा रही हैं। कृपया अगली बार नई योजनाओं की घोषणा करने से पहले क्या हम मौजूदा योजनाओं का ऑडिट करवा सकते हैं? यह करदाताओं का जनता का पैसा है, मेरा पैसा!
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
There are already more than 800 schemes under central govt.. now more schemes being added. Could we please have an audit of existing schemes before announcing new ones next time please? It’s tax payers public money, my money! @nsitharaman #Modinomics23
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) February 1, 2023
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया राजदीप सरदेसाई निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट भारत सरकार मीडिया की खबर