होम / सोशल मीडिया / ऐसा हुआ तो मीडिया व यूजर्स को न्यूज शेयर करने से रोक देगा फेसबुक
ऐसा हुआ तो मीडिया व यूजर्स को न्यूज शेयर करने से रोक देगा फेसबुक
सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में मीडिया संस्थानों व यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म और इंस्टाग्राम पर न्यूज शेयर करने से रोक देने की धमकी दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में मीडिया संस्थानों व यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म और इंस्टाग्राम पर न्यूज शेयर करने से रोक देने की धमकी दी है। फेसबुक का कहना है कि यदि देश की सरकार ने डिजिटल दिग्गजों पर किसी तरह का शुल्क लागू किया तो ये कार्रवाई की जा सकती है।
फेसबुक का कहना है कि यह हमारी पहली पसंद नहीं है लेकिन जो देश में किया गया है उसके परिणाम में यह कदम उठाया गया है।
बता दें कि इस माह की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने गूगल और फेसबुक को उनके न्यूज से जेनरेट होने वाले रेवेन्यू को ऑस्ट्रेलिया की मीडिया के साथ साझा करने के निर्देश दिए थे।
वहीं दूसरी तरफ हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं थीं कि सर्च इंजन गूगल भी ऑस्ट्रेलिया में अपनी फ्री सेवाएं बंद करने वाला है। गूगल ने चेताया है कि ऑस्ट्रेलिया से मुफ्त सर्च सेवाओं को वापस लिया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने जब से गूगल से ये कहा है कि उसे न्यूज कंटेंट का इस्तेमाल करने के लिए स्थानीय मीडिया संस्थानों को पैसे का भुगतान करना चाहिए, तब से ऑस्ट्रेलियाई सरकार और गूगल के बीच तनातनी बनी हुई है।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार का यह आदेश दुनिया में इस तरह का पहला कदम है जो गूगल और फेसबुक जैसे डिजिटल दिग्गजों के खिलाफ उठाया नियामक और राजनीतिक रूप से मोर्चा खोल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कोषाध्यक्ष जोश फ्राइडेनबर्ग ने बताया कि दोनों बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों को देश की मीडिया के साथ चलना होगा।
टैग्स मीडिया फेसबुक न्यूज