होम / सोशल मीडिया / Facebook India में इस बड़े पद से अलग हुईं नेहा मारकंडा

Facebook India में इस बड़े पद से अलग हुईं नेहा मारकंडा

इससे पहले ‘जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर’ इंडिया में अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं नेहा मारकंडा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया कंपनी ‘फेसबुक इंडिया’ (Facebook India) की बिजनेस मार्केटिंग हेड नेहा मारकंडा (Neha Markanda) के बारे में खबर मिली है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब पौने तीन साल से यहां अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

इससे पहले नेहा मारकंडा ‘जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर’ (GSK Consumer Healthcare) इंडिया में कार्यरत थीं, जहां से उन्होंने सितंबर 2019 में ‘फेसबुक इंडिया’ जॉइन की थी। हमारी सहयोगी अंग्रेजी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने इस बारे में नेहा मारकंडा से संपर्क करने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनकी तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

बता दें कि ‘GSK’ में बतौर जनरल मैनेजर (Horlicks) नेहा ने हेल्थ और न्यूट्रिशन ड्रिंक ब्रैंड के लिए स्ट्रैटेजी और ब्रैंड कम्युनिकेशंस का प्रबंधन किया। उन्होंने दिसंबर 2015 में ‘जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर’ इंडिया में बतौर जनरल मैनेजर (फैमिली न्यूट्रिशन) डिजिटल के रूप में जॉइन किया था।

‘GSK’ से पहले नेहा मारकंडा ‘एचसीएल टेक्नोलॉजीज’ (HCL Technologies) में जनरल मैनेजर (Employer Brand) के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘पेप्सिको’ (PepsiCo) और ‘आईटीसी’ (ITC) के साथ भी काम कर चुकी हैं।


टैग्स इस्तीफा फेसबुक इंडिया रिजाइन बिजनेस मार्केटिंग हेड जीएसके नेहा मारकंडा एफबी
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago