होम / सोशल मीडिया / अजीबोगरीब बातें कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप: राजदीप सरदेसाई
अजीबोगरीब बातें कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप: राजदीप सरदेसाई
अगर रूस, युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता करने को तैयार नहीं होता, तो अमेरिका उस पर कड़े टैरिफ लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे रक्तपात बहुत जल्दी रुक जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का लगातार दावा करते रहे ट्रंप ने अब संयुक्त राष्ट्र के मंच से यह दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में अपने इस कार्यकाल के सात महीनों के भीतर उन्होंने भारत-पाकिस्तान समेत सात युद्धों को खत्म कराया है।
ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने वह कर दिखाया है जिसे कई लोग असंभव मानते थे। कहा कि उन्होंने ऐसे युद्ध रुकवाए जिनके खत्म होने की कोई संभावना नहीं थी। उनके इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने हैरानी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी अजीबोगरीब बातों से सबको चौंका दिया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने 7 न खत्म होने वाले युद्ध ख़त्म कर दिए हैं, जिनमें भारत-पाकिस्तान का मुद्दा भी शामिल है। ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने इसमें कोई मदद नहीं की। उनके अनुसार, यूएन से मुझे सिर्फ़ एक खराब एस्केलेटर और खराब टेलीप्रॉम्प्टर ही मिला।
ट्रंप ने यहाँ तक कह दिया कि सब लोग कहते हैं कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। सवाल यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को ज़मीन पर लाने और सच्चाई दिखाने वाला कौन होगा? आपको बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर रूस, युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता करने को तैयार नहीं होता, तो अमेरिका उस पर कड़े टैरिफ लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे रक्तपात बहुत जल्दी रुक जाएगा।
Breaking now: ‘I HAVE ENDED WARS!’ So Donald Trump does it again this time at United Nations General Assembly. Claims that he has ended 7 unending wars INCLUDING India-Pakistan. Says United Nations did nothing to help. ‘All I got from UN was a ‘bad escalator’ and a ‘bad…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) September 23, 2025
टैग्स