होम / सोशल मीडिया / डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया बांग्लादेश में हिंसा का मुद्दा, दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात
डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया बांग्लादेश में हिंसा का मुद्दा, दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात
ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुनियाभर और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदू वोटों को साधने की कोशिश करते हुए बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है। दिवाली के बधाई संदेश के साथ ट्रंप ने हिंदू अमेरीकियों की सुरक्षा का वादा करते हुए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को अपना खास दोस्त बताया है।
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुनियाभर और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है। उनके इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा' कमोबेश ऐसा ही नारा अब अमेरिका के अंदर सुनाई दे रहा है। राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीयों को भरोसा दिलाया है कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करेंगे। उनका मानना है कि उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस इस मामले में कुछ नहीं कर पाई हैं। बांग्लादेश में सनातन जागरण मंच के उन नेताओं पर भी FIR कर दी गई है जो इस्लामी कट्टर पंथियों का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे थे।
आपको बता दें, पहली बार ट्रंप ने बांग्लादेश के मुद्दे पर बात की है। दरअसल, जुलाई-अगस्त में बांग्लादेश में सैकड़ों हिंदुओं की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब छात्रों का आंदोलन बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शनों में बदल गया था। इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना पांच अगस्त को देश छोड़कर चली गई थीं।
'जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा' कमोबेश ऐसा ही नारा अब अमेरिका के अंदर सुनाई दे रहा है, राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीयों को भरोसा दिलाया है कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करेंगे, उनका मानना है कि उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस इस मामले में…
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) November 1, 2024
टैग्स डोनाल्ड ट्रम्प कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव