होम / सोशल मीडिया / गुरु गोलवलकर पर ट्वीट कर फंस गए दिग्विजय सिंह! राणा यशवंत ने कही ये बड़ी बात
गुरु गोलवलकर पर ट्वीट कर फंस गए दिग्विजय सिंह! राणा यशवंत ने कही ये बड़ी बात
विवादित ट्वीट में दावा किया गया कि गोलवलकर दलितों और मुसलमानों को बराबरी का आधिकार देने के खिलाफ थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें दी गई जानकारी फेक थी।
विवादित ट्वीट में दावा किया गया कि गोलवलकर दलितों और मुसलमानों को बराबरी का आधिकार देने के खिलाफ थे। इसके बाद इंदौर के तुकोगंज थाने में दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 469, 500 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने ट्वीट कर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर आप विरोध करने के लिये विरोधी को पढ़ते, समझते, जानते नहीं तो फिर आप दिग्विजय सिंह की तरह फंसेंगे। वॉट्पसऐप यूनिवर्सिटी की सरांध जो उठाएगा, कीचड़ से सन जाएगा। दिग्विजय सिंह ने बिना सोचे समझें गोलवलकर पर बेबुनियाद आरोप उठा लिए और लपेटे में आ गए।'
दूसरी ओर, आरएसएस नेता सुनील आंबेकर ने ट्वीट कर कहा, 'गोलवलकर गुरुजी के संदर्भ में यह ट्वीट तथ्यहीन है और सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने वाला है।' वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
अगर आप विरोध करने के लिये विरोधी को पढ़ते, समझते, जानते नहीं तो फिर आप दिग्विजय सिंह की तरह फँसेंगे. व्हाट्सैप यूनिवर्सिटी की सरांध जो उठाएगा, कीचड़ से सन जाएगा. दिग्विजय सिंह ने बिना सोचे समझे गोलवलकर पर बेबुनियाद आरोप उठा लिए और लपेटे में आ गए. #DigvijayaSingh #Golvalkar
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) July 9, 2023
टैग्स राणा यशवंत दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुनील आंबेकर गुरु गोलवलकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह माधव सदाशिव गोलवलकर वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत आरएसएस नेता सुनील आंबेकर