होम / सोशल मीडिया / पीएम मोदी के कारण विकसित भारत अब मुमकिन: सौरव शर्मा
पीएम मोदी के कारण विकसित भारत अब मुमकिन: सौरव शर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देते हुए पिछली कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए, वहीं, देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू और राहुल गांधी पर तंज कसे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब दिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में जहां पिछली कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए, वहीं, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और राहुल गांधी पर तंज कसे।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस के नेता की कोई गारंटी नहीं, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे थे। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने बोला कि हमने PSU डुबो दिए। याद कीजिए BSNL-MTNL को बर्बाद करने वाले कौन थे? कौन सा कालखंड था?
पीएम मोदी ने कहा, आने वाली सदियां स्वर्णिम काल को इतिहास में दर्ज करेंगी। देश की जनता का मिजाज मैं समझ रहा हूं। देश ने बदलाव के 10 साल देखे हैं। हर संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाना हमारी कार्य शैली का हिस्सा है। उनके इस भाषण की सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हो रही है।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार और एंकर सौरव शर्मा ने भी अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और पीएम मोदी की तारीफ़ की। उन्होंने लिखा, 'नरेंद्र मोदी जब बोलते हैं तो वाक़ई हौसला और भरोसा बढ़ जाता है। बेहतर भविष्य को लेकर विश्वास बढ़ता है। वो गहरी रिसर्च, पक्के आँकड़ों के साथ बोलते हैं। लोकसभा और राज्यसभा में उनका भाषण गौर से सुन ने लायक़ है।
इस में देश के लिए गहरी सोच और विज़न दिखता है, वाक़ई एक आश्वासन मिलता है की देश का प्रधानमंत्री हमारी और देश की चिंता भी कर रहा है और बेजोड़ मेहनत भी। विकसित भारत अब मुमकिन लगता है।'
नरेंद्र मोदी जब बोलते हैं तो वाक़ई हौसला और भरोसा बढ़ जाता है। बेहतर भविष्य को लेकर विश्वास बढ़ता है । वो गहरी रिसर्च , पक्के आँकड़ों के साथ बोलते हैं । लोक सभा और आज राज्य सभा में उनका भाषण गौर से सुन ने लायक़ है । इस में देश के लिए गहरी सोच और विज़न दिखता है, वाक़ई एक आश्वासन…
— Saurav Sharma (@journosaurav) February 7, 2024
टैग्स राहुल गांधी कांग्रेस बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी एनडीए लोकसभा चुनाव 2024 INDIA अलायंस