होम / सोशल मीडिया / फिलिस्तीन के समर्थन में भारत में प्रदर्शन, दीपक चौरसिया ने की सरकार से ये अपील
फिलिस्तीन के समर्थन में भारत में प्रदर्शन, दीपक चौरसिया ने की सरकार से ये अपील
जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
इजरायल और हमास की जंग का असर अब पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। भारत के कई शहरों में शुक्रवार को फिलिस्तीन के समर्थन और इजरायल के विरोध में प्रोटेस्ट हुए। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी फिलिस्तीन के समर्थन में लोगों ने आवाज बुलंद की। बेंगलुरु की जामिया मस्जिद के इमाम मौलाना मकसूद इमरान ने कहा कि इजरायली सेना फिलिस्तीन के मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है।
उन्होंने फिलिस्तीन में शांति बहाली की दुआ की। झारखंड के जमशेदपुर में भी मुस्लिम समुदाय फिलिस्तीन का समर्थन कर रहा है। जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर इजरायल के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।
इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा, सनातन के समृद्ध अगुआ ऋषि सुनक ने यूके में फिलिस्तीनी झंडा फहराने पर पाबंदी लगा दी है। इतना ही नहीं जर्मनी ने भी फिलिस्तीनी झंडे पर पूरी तरह पाबंदी लगाने के साथ ही सारे सहयोग बंद कर दिये हैं और फिलिस्तीन समर्थक समूहों को भी बैन कर दिया है। फ्रांस ने भी फिलिस्तीनी रैली और नारे पर रोक लगा दी है। अब बारी है भारत की, आगे आये और हमास समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का रुख अख्तियार करें। इन्हें पालने-पोषने की जगह इनके इलाज करने की जरूरत है।
सनातन के समृद्ध अगुआ ऋषि सुनक ने यूके में फ़िलिस्तीनी झंडा फहराने पर पाबंदी लगा दी है। इतना ही नहीं जर्मनी ने भी फ़िलिस्तीनी झंडे पर पूरी तरह पाबंदी लगाने के साथ ही सारे सहयोग बंद कर दिये हैं और फ़िलिस्तीन समर्थक समूहों को भी बैन कर दिया है। फ़्रांस ने भी फ़िलिस्तीनी रैली और नारे…
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) October 13, 2023
टैग्स आतंकी इजराइल हमास आतंकी ग्रुप हमास फिलिस्तीन रॉकेट हमला