होम / सोशल मीडिया / लागू हुई नई प्राइवेसी पॉलिसी, HC ने केंद्र, फेसबुक, वॉट्सऐप से मांगा जवाब

लागू हुई नई प्राइवेसी पॉलिसी, HC ने केंद्र, फेसबुक, वॉट्सऐप से मांगा जवाब

वॉट्सऐप का पक्ष रख रहे वकील ने सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि पॉलिसी को स्थगित नहीं किया गया है और यह 15 मई से ही अमल में आ गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दिल्ली  हाई कोर्ट ने वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी (New Privacy Policy) के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार, फेसबुक और मैसेजिंग ऐप को अपना रुख स्पष्ट करने का सोमवार को निर्देश दिया। बता दें कि यह नई प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई से अमल में आ गई है। बता दें कि  फेसबुक वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी है।

याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डी.एन. पटल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने फेसबुक और वॉट्सऐप के अलावा केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर उनसे अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। यह याचिका एक वकील ने दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी यूजर्स के निजता के अधिकार का हनन करती है।

वहीं केंद्र ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में उसने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को भी पत्र भेजा है। अभी तक पत्र का जवाब नहीं मिला है। केंद्र ने कहा कि पॉलिसी को लागू करने के संबंध में अभी यथास्थिति बनाए रखने की आवश्यकता है।  

वॉट्सऐप का पक्ष रख रहे वकील ने सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि पॉलिसी को स्थगित नहीं किया गया है और यह 15 मई से ही अमल में आ गई है। वकील ने कहा कि कुछ समय के लिए वह इस नई पॉलिसी को स्वीकार न करने वाले यूजर्स के अकाउंट को फिलहाल नहीं हटाएगी और उन्हें इसे स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी। वॉट्सऐप ने कहा कि प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार ना करने वाले यूजर्स के अकाउंट को डिलिट करने के लिए अभी कोई यूनिवर्सल समयसीमा तय नहीं की गई है। मामले पर आगे की सुनवाई अब तीन जून को होगी।

गौरतलब है कि वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर केंद्र सरकार आपत्ति जता चुकी है। सिंगल बेंच में सुनवाई के दौरान केंद्र ने कहा था कि वॉट्सऐप भारतीय यूजर्स के साथ भेदभाव करती है। भारतीय और यूरोपियन यूजर्स के साथ अलग-अलग व्यवहार करती है। यह चिंता का विषय है।

क्या है वॉट्सऐप की नई पॉलिसी?

वॉट्सऐप नेे साफतौर पर कहा है कि उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी पैरेंट कंपनी फेसबुक को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। नई प्राइवेसी के तहत वॉट्सऐप का डाटा फेसबुक, इंस्टाग्राम और पार्टनर कंपनियों के साथ शेयर किया जाएगा। यानी वॉट्सऐप यूजर जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उसका इस्तेमाल कहीं भी कर सकती है। कंपनी उस डेटा को शेयर भी कर सकती है। पहले दावा किया गया था कि अगर यूजर इस पॉलिसी को 'एग्री' नहीं करता है तो वह अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। हालांकि, बाद में कंपनी ने इसे ऑप्शनल बताया था।

लेकिन यहां बता दें कि वॉट्सऐप यूजर्स को ऐप के सारे फंक्शंस इस्तेमाल करते रहने के लिए नई पॉलिसी को स्वीकार करना जरूरी होगा, क्योंकि यदि यूजर्स ऐसा नहीं करेंगे, तो उनका अकाउंट डिलीट तो नहीं किया जाएगा, लेकिन अकाउंट के कई फंक्शन्स सीमित कर दिये जाएंगे। यानी धीरे-धीरे कुछ फीचर्स बंद कर दिए जाएंगे। मसलन आपको किसी के मैसेज आने का नोटिफिकेशन तो दिखगा, लेकिन आप उसे पढ़ नहीं पाएंगे।  हालांकि, कंपनी उन्हें वॉयस और वीडियो कॉल्स का जवाब देने के साथ-साथ मिस्ड वॉयस और वीडियो कॉल्स के लिए कॉल बैक करने की सहूलियत दे रही है।


टैग्स फेसबुक वॉट्सऐप भारत सरकार प्राइवेसी फीचर यूजर प्राइवेसी वॉट्सऐप अपडेट्स प्राइवेसी पॉलिसी
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago