होम / सोशल मीडिया / दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा एक स्टार फिनिशर: राजदीप सरदेसाई
दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा एक स्टार फिनिशर: राजदीप सरदेसाई
210 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय पर दिल्ली की आधी टीम 65 रन पर पवेलियन लौट गई थी। तब किसी को नहीं लगा था कि टीम इतने बड़े स्कोर का पीछा कर पाएगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सोमवार को खेले गए मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ा। आशुतोष की पारी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से हरा दिया।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा एक स्टार फिनिशर है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, प्रत्येक आईपीएल एक अप्रत्याशित नायक को सामने लाता है।
पिछले कुछ समय से आशुतोष शर्मा जैसा साफ-सुथरा स्ट्राइकर नहीं देखा है। सिर्फ 8 प्रथम श्रेणी मैच लेकिन संकट के समय एक पेशेवर की तरह बल्लेबाजी की। बस एक सुंदर बल्ला स्विंग और सहज छक्का मारना। डीसी के पास एक्स फैक्टर वाला एक स्टार फिनिशर है। आईपीएल में अनमोल।
आपको बता दें, 210 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय पर दिल्ली की आधी टीम 65 रन पर पवेलियन लौट गई थी। तब किसी को नहीं लगा था कि टीम इतने बड़े स्कोर का पीछा कर पाएगी। आशुतोष ने अपनी 66 रनों की पारी के दौरान 31 गेंदों का सामना किया जिसमें 5 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के लगाए।
Every IPL throws up an unexpected hero. Haven’t seen a clean striker quite like Ashutosh Sharma in a while. Just 8 first class matches but batted like a pro at the crunch. Just a lovely bat swing and effortless six hitting. DC have a star finisher with an X factor! Priceless in…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) March 24, 2025
टैग्स