होम / सोशल मीडिया / फिर प्रदूषण के आगोश में दिल्ली: राजदीप सरदेसाई ने किया ये बड़ा सवाल!
फिर प्रदूषण के आगोश में दिल्ली: राजदीप सरदेसाई ने किया ये बड़ा सवाल!
दिल्ली के पांच इलाकों नॉर्थ कैंपस, रोहिणी, मुंडका, आनंद विहार और न्यू मोती बाग का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 का आंकड़ा पार कर गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच जाता है। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से लोग परेशान हैं। हवा खराब होने से दिल्लीवालों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है।
पिछले पांच दिनों से हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' है। दिल्ली के पांच इलाकों नॉर्थ कैंपस, रोहिणी, मुंडका, आनंद विहार और न्यू मोती बाग का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 का आंकड़ा पार कर गया है। इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बड़ा सवाल किया है। उन्होंने लिखा, 'सूरज का कोई संकेत नहीं है। शहर पर पूरी तरह से धूसर धुंध। प्रदूषण का मौसम वापस आ गया है।
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अभी यही कहा था कि दिल्ली में इस तरह के दिन,लॉस एंजिल्स में बड़े होने की यादें ताजा हो जाती हैं, जहां की हवा अमेरिका में सबसे प्रदूषित हवा थी। जहां आज की तरह, हमें हमारे शिक्षकों द्वारा चेतावनी दी गई थी कि आप खेलने के लिए बाहर नहीं जा सकते, ठीक वैसे ही जैसे आज मेरी बेटी को उसके शिक्षक ने दी थी जब मैंने उसे स्कूल छोड़ा था। दिल्ली/हरियाणा/पंजाब/यूपी सरकार और केंद्र को कौन रोकता है? क्या वायु प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए मिलकर काम नहीं किया जा सकता है?'
बता दें कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के जिन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर दर्ज किया जाएगा, वहां निर्माण कार्य पर रोक लगा दी जाएगी।
Driving through Delhi streets at 1 pm: no sign of Sun.. total grey haze over city. POLLUTION season is back. This is what the US Ambassador Eric Garcetti just said: , ‘On a day like this in Delhi, it brings back memories of growing up in Los Angeles where the air was the most… pic.twitter.com/j1l0ibZ7Tn
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) November 2, 2023
टैग्स दिल्ली प्रदूषण दिल्ली एक्यूआई दिल्ली निर्माण कार्य बैन दिल्ली मौसम दिल्ली डीजल बस