होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले दीपक चौरसिया, मुस्लिम देश भी करते हैं 'सूर्य नमस्कार'

इस मसले पर बोले दीपक चौरसिया, मुस्लिम देश भी करते हैं 'सूर्य नमस्कार'

जस्टिस महेन्द्र गोयल ने यह आदेश राजस्थान मुस्लिम फोरम की याचिका पर दिए। अदालत ने काशिफ जुबैरी की ओर से इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई 1 मार्च तक टाल दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

राजस्थान में भजनलाल सरकार को बड़ी राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने सूर्य नमस्कार के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कियाचिकाकर्ता पंजीकृत संस्था नहीं है। ऐसे में उसकी याचिका पर सुनवाई नहीं की जा सकती। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट कर बड़ी बात कही है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, राजस्थान में मेरे भारतीय मुस्लिम भाई स्कूल में सूर्य नमस्कार के ख़िलाफ़ कोर्ट जा रहे। वहीं मुसलमान राष्ट्र UAE में सनातन के 27 एकड़ में बने भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। शायद UAE का मुसलमान भारतीय मुसलमानों से कम इस्लाम समझता है। कब तक लकीर के फ़क़ीर बने रहोगे भाई।

जानकारी के लिए बता दूँ UN में लगभग 3 दर्जन मुस्लिम देशों ने योग दिवस के प्रस्ताव का समर्थन किया था। इन देशों में योग करते समय सूर्य नमस्कार भी करते हैं, जबकि हमारे भारतीय मुसलमान सूर्य नमस्कार को इस्लाम के खिलाफ बता रहे हैं।

आपको बता दे, शिक्षा विभाग ने गत दिनों एक आदेश जारी कर प्रदेश के स्कूलों में सूर्य नमस्कार करना अनिवार्य कर दिया है। इसकी शुरुआत 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी से की जा रही है। याचिका में कहा गया कि सूर्य नमस्कार वास्तव में सूर्य की वंदना करने के समान है। इस्लाम में अल्लाह के अलावा अन्य किसी की भी वंदना करने की अनुमति नहीं है।

 

 


टैग्स राजस्थान हाईकोर्ट सूर्य नमस्कार दायर याचिका खारिज
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago