होम / सोशल मीडिया / मनोज मुंतशिर पर बिफरे दीपक चौरसिया, बोले- तुमने अपने अतीत की मिट्टी पलीद कर दी

मनोज मुंतशिर पर बिफरे दीपक चौरसिया, बोले- तुमने अपने अतीत की मिट्टी पलीद कर दी

कई दिनों से चाह रहा था लिखना लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि जो शख्स बीते दिनों हिंदुत्व को जगा रहा था वो इतना जाहिल कैसे हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स पर छिड़ा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म को बैन करने तक की मांग उठ गई है। कई लोग फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने ट्वीट कर अपना रोष प्रकट किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बजरंगबली भगवान नहीं हैं, हमने उन्हें भगवान बनाया।' ऐसा बोलकर अपने सारे किये कराये पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा गये मनोज।

कई दिनों से चाह रहा था लिखना लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि जो शख्स बीते दिनों हिंदुत्व को जगा रहा था वह इतना जाहिल कैसे हो गया। चंद सिक्कों की खनक दिमाग पर क्या बजी, भारतीय जनमानस की आस्था से, अपने आराध्य के लिए उनकी स्मृतियों के साथ ऐसा भद्दा खिलवाड़ कर गये।

भगवान को छिछोरों की भाषा देने वाला साहित्य और भाषा का आदमी हो ही नहीं सकता। तुमने अपने अतीत की मिट्टी पलीद कर दी। अब भी मौका है भगवान से क्षमा मांग लो मनोज, बजरंगबली आज भी चिरंजीवी हैं। श्रीराम तुम्हें सद्बुद्धि दें।

आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी हुई, लेकिन अब फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है। वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स पत्रकार मीडिया ट्विटर दीपक चौरसिया सिनेमा मनोज मुंतशिर आदिपुरुष
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

20 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

20 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

19 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

5 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago