होम / सोशल मीडिया / निधि कुलपति के इस मंत्र से कर पाई अच्छी एंकरिंग : ऋचा अनिरुद्ध

निधि कुलपति के इस मंत्र से कर पाई अच्छी एंकरिंग : ऋचा अनिरुद्ध

तुम बस ये सोच कर खबर बताओ जैसे अपनी मां को बता रही हो। बस वो मंत्र हमेशा साथ रहा इसलिए कभी चीखने चिल्लाने वाली एंकरिंग कर ही नहीं पाई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

वरिष्ठ पत्रकार और 'एनडीटीवी इंडिया' की मैनेजिंग एडिटर निधि कुलपति अपने 23 वर्षों के लंबे और उल्लेखनीय जुड़ाव के बाद चैनल से अलग हो गई है। उन्होंने अपने आखिरी बुलेटिन में दर्शकों का धन्यवाद किया और कहा कि अगर आपका साथ नहीं होता तो यह सफर कभी भी इतना लंबा नहीं हो सकता था।

इस बीच वरिष्ठ पत्रकार और एंकर ऋचा अनिरुद्ध ने भी एक पोस्ट कर ज़रिये कुछ पुरानी यादें ताजा की। उन्होने एक्स पर लिखा, कितनी सारी यादें एक साथ ताज़ा हो गईं। टीवी पर उन्हें देखते थे। कभी सोचा नहीं था कि कभी उनसे मिलूंगी लेकिन जब न्यूज़ चैनल की पहली नौकरी ज़ी न्यूज़ में लगी तो मैम से मुलाक़ात हुई।

शुरुआत में उस शो पर काम किया जिसकी इंचार्ज निधि मैम थीं। फिर जब एंकरिंग का समय आया तो मैं बचने लगी। डरती थी। एंकरिंग का चार्ट निधि मैम बनाती थीं। बहुत प्यार से समझातीं कि डर क्यों रही हो। भूल जाओ कि लाखों लोग तुम्हें देख रहे हैं। तुम बस ये सोच कर खबर बताओ जैसे अपनी मां को बता रही हो।

बस वो मंत्र हमेशा साथ रहा इसलिए कभी चीखने चिल्लाने वाली एंकरिंग कर ही नहीं पाई। शायद उनकी नकल करते हुए ही 'Channel 7' में मुझे साड़ी पहनाई गई। जितनी शालीनता से निधि मैम ने अपनी नौकरी की उतनी ही शालीनता से वो रिटायर हुई। लेकिन मैम के साथ कल और आज के सैंकड़ों पत्रकारों की यादें जुड़ी हैं और वो सारी यादें मीठी और अच्छी हैं। ये बहुत बड़ी बात है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago