होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस नेता बोले- महाभारत में हुआ था लव जिहाद, अशोक श्रीवास्तव का फूटा गुस्सा
कांग्रेस नेता बोले- महाभारत में हुआ था लव जिहाद, अशोक श्रीवास्तव का फूटा गुस्सा
एक 25 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद पर अपनी हिंदू पत्नी और उसके माता-पिता की हत्या कर दी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने अपने एक बयान में कहा कि, जब भगवान कृष्ण रुक्मणी से विवाह करना चाहते थे, तो अर्जुन एक महिला के भेष में आए। महाभारत में भी लव जिहाद था। दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा गोलाघाट में हुए तिहरे हत्याकांड को 'लव जिहाद' का मामला बताए जाने के बाद बोरा ने यह टिप्पणी की थी।
मामले में, एक 25 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद पर अपनी हिंदू पत्नी और उसके माता-पिता की हत्या कर दी और बाद में गोलाघाट जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। भूपेन बोरा के इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने ट्वीट कर अपना रोष प्रकट किया।
उन्होंने लिखा, असम कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा महाभारत काल से लव जिहाद होता आ रहा है। भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मणि से लव जेहाद किया था। जेहादियों को कवर फायर देने के लिए ये 'सेकुलर' गैंग के लोग हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने से भी नहीं चूकते।
आपको बता दें कि 'महाभारत में भी लव जिहाद' बताने वाले असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने शुक्रवार को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली। उन्होंने आम जनता से क्षमा मांगने के लिए एक वैष्णव प्रार्थना भी गाई। वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
असम कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा महाभारत काल से #LoveJehad होता आ रहा है। भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मणि से लव जेहाद किया था।
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) July 28, 2023
जेहादियों को कवर फायर देने के लिए ये "सेकुलर" गैंग के लोग हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने से भी नहीं चूकते। pic.twitter.com/vmFXQpLmlm
टैग्स अशोक श्रीवास्तव महाभारत लव जिहाद लव जिहाद विवाद कृष्ण असम कांग्रेस प्रमुख