होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस को किसी की भी बात पर भरोसा ही नहीं : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
कांग्रेस को किसी की भी बात पर भरोसा ही नहीं : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
क्योंकि सोते हुए व्यक्ति को तो जगाया जा सकता है, लेकिन जो व्यक्ति जागते हुए सोने का नाटक कर रहा हो, उसे कितना भी हिलाइए-डुलाइए, वो आंख नहीं खोलता।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की फोन पर हुई बातचीत को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पुराने अमेरिकी बयान का हवाला देकर गलती की, जिस पर उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ी। भाजपा ने उन्हें झूठा बताया। इस मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि अब तो कांग्रेस को किसी पर भरोसा ही नहीं है। उन्होंने एक टीवी डिबेट में कहा, कांग्रेस को किसी की भी बात पर भरोसा ही नहीं है।
ये वो लोग हैं जिनको 2016 में भरोसा ही नहीं था, कह रहे थे सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत दो। 2019 एयर स्ट्राइक हुई तो एयरफोर्स पर इनको भरोसा नहीं था। जब कोविड वैक्सीन आई तो इनको भरोसा नहीं था, यहां तक कि जब कोविड का टीका लगने की बात आई तो कहने लगे कि सैंपल का स्टैटिस्टिकल डाटा दीजिए हमें उसपर भरोसा नहीं है।
चुनाव आयोग पर इनको भरोसा नहीं था, मीडिया पर इनको भरोसा नहीं था। इनके नेता जो इनके द्वारा नामित होकर संसदीय मामलों की विदेश संबंधी समिति के अध्यक्ष हैं यदि वो विदेश संबंधी मामले में भारत का पक्ष रखने गए तो उसपर भरोसा नहीं है। अरे भाई तो भरोसा है किस पर?
हकीकत में आपका खुद पर भरोसा खत्म हो गया है इसीलिए आपको किसी भी बयान को लेकर भरोसा दिलाना संभव ही नहीं है। क्योंकि सोते हुए व्यक्ति को तो जगाया जा सकता है, लेकिन जो व्यक्ति जागते हुए सोने का नाटक कर रहा हो, उसे कितना भी हिलाइए-डुलाइए, वो आंख नहीं खोलता। कहता है मुझे कुछ नहीं दिख रहा, मुझे सिर्फ अंधेरा दिख रहा है।
कांग्रेस को किसी की भी बात पर भरोसा ही नहीं है। ये वो लोग हैं जिनको 2016 में भरोसा ही नहीं था, कह रहे थे सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत दो। 2019 एयर स्ट्राइक हुई तो एयरफोर्स पर इनको भरोसा नहीं था। जब कोविड वैक्सीन आई तो इनको भरोसा नहीं था, यहां तक कि जब कोविड का टीका लगने की बात आई तो… pic.twitter.com/lqYxbTKDlW
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) June 19, 2025
टैग्स