होम / सोशल मीडिया / यूपीआई डाउन होने की शिकायत : संकेत उपाध्याय ने कही ये बड़ी बात
यूपीआई डाउन होने की शिकायत : संकेत उपाध्याय ने कही ये बड़ी बात
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित UPI सिस्टम में व्यापक समस्याएं देखी गईं। इसमें 64% शिकायतें फंड ट्रांसफर, 28% पेमेंट्स और 8% ऐप से जुड़ी समस्याओं से संबंधित थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
नए वित्त वर्ष के दूसरे ही दिन यूपीआई फिर से डाउन है। अलग-अलग जगह से यूजर्स यूपीआई डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो पर भी कई यूजर्स को टिकट लेने और रिचार्ज करवाने में यूपीआई इस्तेमाल करते वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार संकेत उपाध्याय ने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने एक्स पर लिखा, एक हफ्ते में दो बार UPI क्रैश हो चुका है। पेमेंट्स काउंसिल ने पहले ही पीएमओ को पत्र लिखकर कहा है कि यूपीआई को मुफ्त में बनाए रखना मुश्किल है। उनका कहना है कि प्लेटफॉर्म शुल्क तो होना ही चाहिए. क्या बार-बार UPI क्रैश होने से डिजिटल इंडिया की कहानी को नुकसान पहुंच रहा है? यूपीआई एक मुकुट रत्न था।
आपको बता दें, यूपीआई डाउन होने को लेकर एनपीसीआई की तरफ से बयान जारी कर दिया गया है। एनपीसीआई ने बताया कि कुछ बैंकों के ग्राहकों को यूपीआई में फ्लक्चुएशन की वजह से ट्रांजेक्शन डिक्लाइन होने की परेशानी झेलनी पड़ी। इन फ्लक्चुएशन के बढ़ने के कारण यूपीआई नेटवर्क में ट्रांजेक्शन प्रोसेस होने में देरी हुई।
UPI has crashed twice in a week.
— Sanket Upadhyay (@sanket) April 2, 2025
The Payments Council has already written to the PMO saying it’s hard to sustain UPI for free. They say there must be a platform fee. Are frequent UPI crashes hurting the Digital India story? UPI was a crown jewel. https://t.co/VvWUEhQoXn
टैग्स