होम / सोशल मीडिया / 'आप की अदालत' में बोले सीएम रेवंत रेड्डी, अभी तो बदला शुरू भी नहीं हुआ
'आप की अदालत' में बोले सीएम रेवंत रेड्डी, अभी तो बदला शुरू भी नहीं हुआ
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ‘आप की अदालत’ में अपनी जिंदगी के तमाम अनछुए पहलुओं पर बात की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
अपने बेबाक तेवरों के लिए मशहूर रेवंत रेड्डी आज रात 10 बजे लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के कटघरे में होंगे और इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं 'एडिटर-इन-चीफ' रजत शर्मा के सवालों के जवाब देंगे। इसी बीच इस शो का प्रोमो रिलीज़ किया गया है जो काफी चर्चा बटोर रहा है।
खुद को जेल में डालने के लिए तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव से बदला लेने के सवाल पर रेड्डी ने दिलचस्प जवाब देते हुए कहा, नहीं, बदला तो अभी शुरू भी नहीं हुआ है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ‘आप की अदालत’ में अपनी जिंदगी के तमाम अनछुए पहलुओं पर बात की है।
आपको बता दे, कोरोना वायरस से दुनिया में फैली महामारी की वजह से 2 साल तक 'आप की अदालत' के नए एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पाई थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण शुरू हो चुका है।
'आप की अदालत' में करीब 200 जानी-मानी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 172 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है।
आने वाले Elections पर Revanth Reddy का analysis आप की अदालत में.
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) April 12, 2024
क्या South में Congress इस बार BJP को रोक पाएगी?
क्या देश में Congress 100 पार कर पाएगी?
किस को कितनी सीटें कहाँ मिलेंगी?
क्या मोदी करेंगे 400 का चमत्कार?#AapKiAdalat with Telangana Chief Minister Revanth… pic.twitter.com/0J3FdsMUi1
टैग्स रेवंत रेड्डी रेवंत रेड्डी आप की अदालत