होम / सोशल मीडिया / अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को गौरव सावंत ने बताया बेतुका, कही ये बात
अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को गौरव सावंत ने बताया बेतुका, कही ये बात
भारतीय विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अहम हिस्सा है और चीन का दावा एकदम बेबुनियाद और झूठा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
चीन ने कहा है कि भारत जिसे अरुणाचल प्रदेश कहता है, वह जंगनान क्षेत्र है। चीन ने दावा किया कि जंगनान हमेशा से चीनी क्षेत्र रहा है। चीन का जंगनान पर प्रभावी प्रशासनिक अधिकार रहा है। यह एक बुनियादी तथ्य है, जिसे नकारा नहीं जा सकता है। भारत ने इस क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोमवार को ये बातें कही हैं। चीन की ओर से इस प्रकार के बयान आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार गौरव सावंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'तिब्बत पर चीनियों का अवैध कब्ज़ा है। अरुणाचल प्रदेश पर उनका दावा बेतुका है। भारत को आजादी के तुरंत बाद की गई विदेश नीति की आपदाओं की कीमत चुकानी पड़ रही है। लेकिन जैसे-जैसे भारत की आर्थिक, सैन्य और सामरिक ताकत बढ़ेगी, बदमाश पीछे हट जाएंगे। ताकत बढ़ानी होगी।'
आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अहम हिस्सा है और चीन का दावा एकदम बेबुनियाद और झूठा है।
The Chinese are in illegal occupation of Tibet.
— GAURAV C SAWANT (@gauravcsawant) March 26, 2024
Their claim on Arunachal Pradesh is absurd.
India continues to pay for foreign policy disasters made soon after independence.
But as India's economic, military & strategic strength rises bullies will back down
Must Increase strength https://t.co/RFIuwvg930
टैग्स अरुणाचल प्रदेश एस जयशंकर भारत-चीन संबंध शी जिनपिंग पर चीन का दावा