होम / सोशल मीडिया / जेल में बंद मनीष सिसोदिया के लिए बच्चों से बनवाए गए कार्ड! सुशांत सिन्हा का फूटा गुस्सा

जेल में बंद मनीष सिसोदिया के लिए बच्चों से बनवाए गए कार्ड! सुशांत सिन्हा का फूटा गुस्सा

बीजेपी का दावा है कि हर स्कूल में 'आई लव मनीष सिसोदिया' डेस्क बनाने को कहा गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

शराब घोटाले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी का आरोप है कि एक घोटालेबाज को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी स्कूल के बच्चों तक को नहीं छोड़ रही है।

दरअसल आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई। बच्चों के हाथ में कार्ड्स हैं और ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि BJP वालों! दिल्ली के इन मासूम बच्चों को भले ही तुम्हारी घटिया राजनीति का अंदाजा ना हो, पर वो जिंदगी भर याद रखेंगे। जिस मनीष चाचा ने उनके स्कूल सुधारे थे, उन्हें तुमने उस सेवा के लिए जेल में डाला था। प्रमाण है उनकी अभिव्यक्ति। देश नहीं भूलेगा।

इस ट्वीट के सामने आने के बाद बीजेपी का दावा है कि हर स्कूल में 'आई लव मनीष सिसोदिया' डेस्क बनाने को कहा गया है। बच्चों को सिसोदिया के बचाव में संदेश लिखकर लाने और पोस्टर-बैनर बनाने को कहा गया है।

बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से इसकी शिकायत करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों के बच्चों पर दबाव डाल मनीष सिसोदिया के पक्ष मे अभियान चला रही है।

आम आदमी पार्टी के इस ट्वीट के सामने आने के बाद सीनियर एंकर और पत्रकार सुशांत सिन्हा का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मनीष सिसोदिया शराब घोटाले के आरोप में अंदर हैं। एक पर एक बोतल फ्री दिलवाने वाला,ड्राई डे को 21 से घटाकर 3 दिन करनेवाला, पीने की उम्र घटा देनेवाला व्यक्ति तो शराबियों का मसीहा हुआ तो फिर 2nd, 3rd क्लास के बच्चों से मनीष चाचा के लिए कार्ड क्यों बनवाना..दिल्ली का हर शराबी बनाए कार्ड। उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह वायरल हो रहा है।

पत्रकार सुशांत सिन्हा के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 

 


टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल सुशांत सिन्हा मनीष सिसोदिया ट्विटर न्यूज़ आई लव मनीष सिसोदिया
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

12 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

12 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago