होम / सोशल मीडिया / सोशल मीडिया के रेगुलेशन को लेकर बीजेपी नेता राम माधव ने कही ये बात
सोशल मीडिया के रेगुलेशन को लेकर बीजेपी नेता राम माधव ने कही ये बात
अपनी नई किताब ‘बिकॉज इंडिया कम्स फर्स्ट’ (Because India Comes First) के विमोचन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबंधित कर रहे थे राम माधव
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव का कहना है कि सरकार सोशल मीडिया को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने पर काम कर रही है। अपनी नई किताब ‘बिकॉज इंडिया कम्स फर्स्ट’ (Because India Comes First) के विमोचन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में राम माधव ने यह बात कही।
‘प्रभा खेतान फाउंडेशन’ (Prabha Khaitan Foundation) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राम माधव ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया इतना शक्तिशाली हो गया है कि यह सरकारों को भी गिरा सकता है, अराजकता को बढ़ावा दे सकता है और लोकतंत्र को कमजोर कर सकता है, लेकिन उसे रेगुलेट करना मुश्किल है, क्योंकि यह सीमाओं से परे है।’ उन्होंने कहा कि मौजूदा कानून इससे निपटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, इसलिए सरकार इसे रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने की दिशा में काम कर रही है।
बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर द्वारा कुछ अकाउंट् बंद किए जाने को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारतीय कानूनों का पालन करने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट को नोटिस भी जारी किया था।
टैग्स सोशल मीडिया रेगुलेशन बीजेपी नेता इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय राम माधव