होम / सोशल मीडिया / आसिम मुनीर ने अपनाई एक नियोजित रणनीति: रजत शर्मा

आसिम मुनीर ने अपनाई एक नियोजित रणनीति: रजत शर्मा

दूसरी तरफ खुद जनरल मुनीर अधर में लटके हुए हैं। इम्प्रेशन ये है कि नवाज़ शरीफ ने जनरल मुनिर को अपॉइंट करने वाला नोटिफिकेशन अटकाया हुआ है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 2023 से रावलपिंडी के आदियाला जेल में बंद हैं, जहां उन पर भ्रष्टाचार, घोटाले और अन्य राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोप लगाए गए हैं। इमरान खान को 8x10 फीट के एक छोटे, खिड़की-रहित सेल में रखा गया है, जहां कोई मानवीय संपर्क नहीं है।

इस बीच इंडिया टीवी के एडिटर-इन- चीफ रजत शर्मा का मानना है कि इमरान को उनकी बहन उजमा खानम से मिलने देना भी एक रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने अपने शो में कहा, इमरान खान से मिलने की अनुमति देकर जनरल मुनीर की फौज ने टैक्टिकल रिट्रीट किया है।

पाकिस्तान में जिस तरह से लोगों में गुस्सा दिखाई दिया, इमरान खान के मरने की अफवाह फैली, जिस तादाद में लोग सड़कों पर उतरे, उसे देखकर जनरल मुनीर का दिमाग ठिकाने पर आ गया। पाकिस्तान की फौज पर इस दबाव को और बढ़ाया पेशावर में मौजूद अमेरिकी कंसल जनरल के साथ इमरान खान की पार्टी के नेता और खैबर पख्तूनख्वा के चीफ मिनिस्टर सोहेल अफरीदी के बीच हुई मीटिंग ने।

इसी के बाद जेल विजिट को अप्रूव किया गया। इमरान की बहन उजमा खानम एक डॉक्टर भी हैं। इसीलिए उन्हें भाई की कंडीशन को असेस करने का मौका मिला। इमरान खान को 8X10 के एक सोलिटरी कन्फाइनमेंट में रखा गया है। जिस कारण वे बेचैन भी हैं और नाराज़ भी।

जनरल मुनीर जानते हैं कि इमरान खान चाहे जेल में बंद हैं, लेकिन पाकिस्तान में उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ खुद जनरल मुनीर अधर में लटके हुए हैं। इम्प्रेशन ये है कि नवाज़ शरीफ ने जनरल मुनिर को अपॉइंट करने वाला नोटिफिकेशन अटकाया हुआ है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

11 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

11 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

9 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

34 minutes ago