होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले अशोक श्रीवास्तव, कश्मीर में नया विद्रोह खड़ा करने की साजिश
इस मसले पर बोले अशोक श्रीवास्तव, कश्मीर में नया विद्रोह खड़ा करने की साजिश
स्कूल की प्रिंसिपल मेमरोज शफी ने कहा, वह अलग अलग डिजाइन वाले रंगीन अबाया पहनकर आ गईं जो स्कूल की वर्दी का हिस्सा नहीं है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश के कई राज्यों में हिजाब को लेकर छिड़ा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इस विवाद में कश्मीर की एंट्री हो गई है। दरअसल, कश्मीर में कथित तौर पर कई छात्राओं ने गुरुवार (8 जून) को 'अबाया' पहनकर स्कूल में प्रवेश न मिलने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने 'अबाया' पहना था, जिसकी वजह से स्कूल में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अशोक श्रीवास्तव ने ट्वीट कर इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने लिखा, फेक न्यूज को पकड़ने वाले कई कथित फैक्ट चेकर आ गए। फेक नेरेटिव को पकड़ने वाले कब आयेंगे?
हिन्दुस्तान टाइम्स की हेडिंग है स्कूल में लड़कियों को अबाया पहनने से रोका गया। जबकि स्कूल में नहीं क्लास रूम में रोका गया, और क्लास रूम में रोकने वाली प्रिंसिपल कश्मीरी मुस्लिम महिला है। अपने एक अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ये बहुत खतरनाक है।
श्रीनगर में G20 के सफल आयोजन से कश्मीर को लेकर दुनिया की नई सोच बनने की शुरुआत हुई है, पाकिस्तान के साथ-साथ भारत विरोधी ताकतें बौखलाई हुईं हैं। ये नया फेक नेरेटिव कश्मीर में नया विद्रोह खड़ा करने की साजिश लगती है। दुख होता है भारत का मीडिया इसका हिस्सा बन जाता है।
आपको बता दें कि स्कूल की प्रिंसिपल मेमरोज शफी ने कहा, वह अलग अलग डिजाइन वाले रंगीन अबाया पहनकर आ गईं जो स्कूल की वर्दी का हिस्सा नहीं है। वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अशोक श्रीवास्तव के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
ये बहुत खतरनाक है। श्रीनगर में G20 के सफल आयोजन से #Kashmir को लेकर दुनिया की नई सोच बनने की शुरुआत हुई है, पाकिस्तान और भारत विरोधी ताकतें बौखलाई हुई हैं। ये नया Fake Narrative कश्मीर में नया विद्रोह खड़ा करने की साजिश लगती है। दुख होता है भारत का मीडिया इसका हिस्सा बन जाता है। https://t.co/mnStUuxOxL
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) June 9, 2023
टैग्स कश्मीर अशोक श्रीवास्तव हिजाब विवाद हिजाब अबाया कर्नाटक हिजाब विवाद