होम / सोशल मीडिया / इस घटना पर बोले अमिश देवगन, ये सेक्युलरिज्म का डबल स्टैंडर्ड है
इस घटना पर बोले अमिश देवगन, ये सेक्युलरिज्म का डबल स्टैंडर्ड है
अमिश देवगन ने अपने शो में कहा कि यह कैसा इत्तेफाक है कि पश्चिम बंगाल में जब भी कोई चुनाव आता है तो वहां बमबाजी, हिंसा, हत्याएं होने लगती हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव आने वाले हैं और पूरा प्रदेश फिर से हिंसा की चपेट में है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के मद्देनजर हो रही हिंसा को लेकर कोलकाता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक तल्ख टिप्पणी कर चुके हैं। वहीं केंद्र ने भी अर्धसैनिक बल भेजने की बात की है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उसका विरोध कर रही हैं।
इसी मसले पर वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने विपक्षी एकता को आईना दिखाने का काम किया है। अमिश देवगन ने अपने शो में कहा कि यह कैसा इत्तेफाक है कि पश्चिम बंगाल में जब भी कोई चुनाव आता है तो वहां बमबाजी, हिंसा, हत्याएं होने लगती हैं।
2018 में पंचायत चुनाव के दौरान 20 लोगों की हत्या हुईं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी हिंसा हुई। 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रदेश जो है हिंसा की आग में जला और जब एक बार फिर पंचायत चुनाव नजदीक है तो प्रदेश एक बार फिर हिंसा की चपेट में है।
अभी पंचायत चुनाव हुए भी नहीं हैं, लेकिन 6 लोगों की हत्या हो चुकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुलगते बंगाल पर सब ने चुप्पी साधी हुई है। देश को खतरे में बताने वाला समूचा विपक्ष शांत है।
अमिश देवगन ने कहा कि ना राहुल गांधी कुछ बोल रहे हैं, ना अरविंद केजरीवाल ने अपना रुख स्पष्ट किया है और इस विपक्षी एकता के जो अभिभावक बने हुए हैं यानी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सब खामोश बैठे हैं। यह सेकुलरिज्म का डबल स्टैंडर्ड नहीं है तो फिर क्या है?
कोलकाता हाई कोर्ट ने भी इस पूरे मामले पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर इसी प्रकार से रक्तपात चलता रहा तो पंचायत चुनावों को तत्काल प्रभाव से रोक देना चाहिए। ऐसी हिंसा राज्य के लिए शर्म की बात है। इतनी अव्यवस्था क्यों है? राज्य का चुनाव आयोग क्या कर रहा है?
वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-
पश्चिम बंगाल हिंसा पर ना राहुल गांधी कुछ बोल रहे हैं...ना ही विपक्षी एकता के...MENTOR बने नीतीश कुमार। माक्सवादी, समाजवादी, राष्ट्रवादी सब खामोश बैठे हैं। ये सेक्युलरिज़्म का डबल स्टैडर्ड नहीं है तो फिर क्या है। #BengalViolencePolitics pic.twitter.com/01XDRsFeAn
— Amish Devgan (@AMISHDEVGAN) June 21, 2023
टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया पीएम मोदी अमिश देवगन ममता बनर्जी बंगाल पंचायत चुनाव आर पार बंगाल हिंसा