होम / सोशल मीडिया / इस उपलब्धि पर बोले अमिश देवगन, काशी अब धार्मिक ही नहीं आर्थिक नगरी भी है

इस उपलब्धि पर बोले अमिश देवगन, काशी अब धार्मिक ही नहीं आर्थिक नगरी भी है

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के 2 वर्ष पूरे हो गए हैं। बनारस के अर्थशास्त्रियों की नजर में यहां की अर्थव्यवस्था कॉरिडोर बनने के बाद से 10 गुना तक बढ़ गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के 2 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन दो वर्षों में धार्मिक पर्यटकों की संख्या में बे-हिसाब इजाफा हुआ है। अगर आंकड़ों की बात करें तो बीते 2 वर्ष में ही कॉरिडोर में आने वाले पर्यटकों की संख्या 13 करोड़ तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं ये संख्या औसतन 2 लाख तक पहुंच गई है।

बनारस के अर्थशास्त्रियों की नजर में बनारस की अर्थव्यवस्था कॉरिडोर बनने के बाद से 10 गुना तक बढ़ गई है। अब यहां का सालाना व्यापार 20000 करोड़ से भी ऊपर का हो गया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने अपने एक्स हैंडल से एक 'पोस्ट' कर अपनी राय व्यक्त की है।

उन्होंने एक वीडियो के जरिए यह समझाया है कि कैसे साल 2014 में पीएम मोदी के सांसद चुने जाने के बाद से बनारस बदल रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'शिव की नगरी काशी अब तंग गलियों के लिए नहीं बल्कि विशाल कॉरिडोर के लिए जानी जाती है। काशी कॉरिडोर ने वाराणसी की उन्नति का रास्ता खोल दिया है। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। काशी अब सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि अर्थिक नगरी बनकर देश के सामने उभर रही है।'

आपको बता दें कि बनारस के इंफ्रास्ट्रक्चर में आमूलचूल परिवर्तन किया गया है। एयरपोर्ट से लेकर रेलवे और सड़क मार्ग से आने वाले पर्यटकों को काफी सहूलियत दी गई है। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनरुद्धार किया गया और वर्तमान में यह काशी विश्वनाथ धाम के तौर पर जाना जा रहा है।

 


टैग्स काशी विश्वनाथ धाम के दो साल यूपी समाचार वाराणसी समाचार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के दो साल
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

23 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

23 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

20 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago