होम / सोशल मीडिया / सोनिया गांधी के संन्यास की अटकलों के बीच स्मिता प्रकाश ने पूछा ये बड़ा सवाल!
सोनिया गांधी के संन्यास की अटकलों के बीच स्मिता प्रकाश ने पूछा ये बड़ा सवाल!
सोनिया गांधी ने रायपुर में पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
कांग्रेस पार्टी के रायपुर अधिवेशन के दौरान सोनिया गांधी ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनकी चर्चा होने लगी।
दरअसल, अपने भाषण में उन्होंने कहा कि '2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ. मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई।'
सोनिया गांधी ने रायपुर में पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। कुछ व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है।
सोनिया गांधी के इस बयान के बाद अब यह अटकलें लगाई जा रही है कि वो राजनीति से संन्यास ले रही है। इसके अलावा प्रियंका गांधी के भी रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा है। कुछ राजनीति के चिंतकों का यह भी मानना है कि सोनिया गांधी का यह बयान उन नेताओं के लिए भी एक इशारा है जिनकी उम्र 70 साल से अधिक हो गई है।
इन सभी अटकलों के बीच वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, तो क्या यह अंतिम है या कांग्रेस पार्टी फिर सोनिया गांधी से राजनीति नहीं छोड़ने की गुहार लगाएगी? ऐसा लगता है कि सोनिया गांधी आखिरकार चुनावी राजनीति से संन्यास ले रही हैं।
स्मिता प्रकाश के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
So is it final or will the Congress party again plead with SG not to quit politics? Seems like Sonia Gandhi is finally retiring from electoral politics. https://t.co/YczWPSOr0a
— Smita Prakash (@smitaprakash) February 25, 2023
टैग्स राहुल गांधी कांग्रेस सोनिया गांधी अलका लांबा कांग्रेस महाधिवेशन सोनिया गांधी संन्यास सोनिया गांधी राजनीतिक संन्यास