होम / सोशल मीडिया / इंडिया गठबंधन के तहत अलग-थलग पड़े अखिलेश यादव: अमिताभ अग्निहोत्री
इंडिया गठबंधन के तहत अलग-थलग पड़े अखिलेश यादव: अमिताभ अग्निहोत्री
इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी से मांग की है कि वो अबू आज़मी को पार्टी से निकाल दें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी, औरंगज़ेब को लेकर दिये बयान को लेकर बुरी तरह घिर गए हैं। उनके इस बयान के चलते, उन्हें पूरे सत्र के लिए महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने भी अपने शो में अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने कहा, औरंगज़ेब के मसले पर अखिलेश यादव की पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत अलग-थलग पड़ गई है। कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव ठाकरे ने अबु आज़मी की कड़ी आलोचना की है। औरंगज़ेब और अबु आज़मी के नाम पर उद्धव ठाकरे और बीजेपी के स्वर एक हैं। इसके भी कुछ मायने हैं, ये भी समझना होगा।
इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी से मांग की है कि वो अबू आज़मी को पार्टी से निकाल दें। वहीं शिवसेना के लोकसभा सांसद नरेश म्हास्के की शिकायत पर अबु आजमी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा ठाणे में दर्ज किया गया था।
"औरंगज़ेब के मसले पर अखिलेश यादव की पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत अलग-थलग पड़ गई है. कांग्रेस, NCP और उद्धव ठाकरे ने अबु आज़मी की कड़ी आलोचना की है. औरंगज़ेब और अबु आज़मी के नाम पर उद्धव ठाकरे और BJP के स्वर एक हैं. इसके भी कुछ मायने हैं, ये भी समझना होगा"#Aurangzeb@Aamitabh2 pic.twitter.com/E2pAdAVARH
— TV9 Uttar Pradesh (@TV9UttarPradesh) March 6, 2025
टैग्स