होम / सोशल मीडिया / अखिलेश शर्मा बोले-इन देश विरोधी ताकतों को इसी तरह फौलादी कदमों से कुचलने की जरूरत है
अखिलेश शर्मा बोले-इन देश विरोधी ताकतों को इसी तरह फौलादी कदमों से कुचलने की जरूरत है
यह छापेमारी टेरर फंडिंग से जुड़ी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की गतिविधियों में शामिल और धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों पर की गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आज सुबह 11 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। यह छापेमारी PFI से जुड़े लोगों पर की गई है, जिसमें 11 राज्यों से 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह छापेमारी टेरर फंडिंग से जुड़ी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की गतिविधियों में शामिल और धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों पर की गई है।
बड़ी बात यह है कि केरल के मंजेरी में PFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमएस सलाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली PFI हेड परवेज अहमद के घर भी छापेमारी कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं PFI के पूर्व कोषाध्यक्ष नदीम की भी बाराबंकी से गिरफ्तारी की गई है।
यह छापेमारी केरल में बड़े पैमाने पर हुई है। केरल से सबसे ज्यादा 22 लोगों की गिरफ्तारी हुई है इसके अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक से 20, तमिलनाडु से 10, असम से 9, उत्तर प्रदेश से 8, आंध्र प्रदेश से 5, दिल्ली और पुडुचेरी से 3 जबकि राजस्थान से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इस छापेमारी पर वरिष्ठ पत्रकार और एनडीटीवी के एग्जिक्यूटिव एडिटर अखिलेश शर्मा ने अपनी राय व्यक्त करते हुए सरकार की तारीफ़ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आतंकवाद, नक्सलवाद और कट्टरपंथी ताक़तों के खिलाफ कार्रवाई में पिछले कुछ महीनों में अचानक तेज़ी आई है और इसका सीधा सकारात्मक असर आंतरिक सुरक्षा पर दिखने लगा है। इन देश विरोधी ताक़तों को इसी तरह फ़ौलादी कदमों से कुचलने और जड़ से समाप्त करने की आवश्यकता है।'
उनके द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
आतंकवाद, नक्सलवाद और कट्टरपंथी ताक़तों के खिलाफ कार्रवाई में पिछले कुछ महीनों में अचानक तेज़ी आई है और इसका सीधा सकारात्मक असर आंतरिक सुरक्षा पर दिखने लगा है। इन देश विरोधी ताक़तों को इसी तरह फ़ौलादी कदमों से कुचलने और जड़ से समाप्त करने की आवश्यकता है।
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) September 22, 2022
टैग्स मीडिया एनडीटीवी अमित शाह अखिलेश शर्मा एनआईए मीडिया समाचार मीडिया की न्यूज़ पत्रकार अखिलेश शर्मा पीएफआई पर रेड पॉपुुलर फ्रंट