होम / रेडियो / FM रेडियो चैनल्स से जुड़े इस मामले पर TRAI ने जारी कीं ये सिफारिशें
FM रेडियो चैनल्स से जुड़े इस मामले पर TRAI ने जारी कीं ये सिफारिशें
ट्राई ने 16 अक्टूबर 2019 को ‘एफएम रेडियो चैनल्स की नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस’ को लेकर कंसल्टेशन पेपर जारी किया था
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (TRAI) ने ‘एफएम रेडियो चैनल की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य’ (Reserve Price for Auction of FM Radio Channels) को लेकर अपनी सिफारिशें जारी की हैं। इस बारे में ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने 22 अगस्त 2019 को ट्राई को एक लेटर भेजा था, जिसमें 283 शहरों (260 नए और 23 पहले वाले) के लिए नए रिजर्व प्राइस की सिफारिशों को अंतिम रूप देने के लिए कहा गया था। ये सिफारिशें ट्राई अधिनियम के अनुसार एफएम-फेज तीन की पॉलिसी के तहत की जानी थीं।
ट्राई ने 16 अक्टूबर 2019 को ‘एफएम रेडियो चैनल्स की नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस’ (Reserve Price for auction of FM Radio Channels) को लेकर कंसल्टेशन पेपर जारी किया था और हितधारकों (stakeholders) से इस मुद्दे पर सुझाव मांगे थे। इस बारे में अपने कमेंट्स जमा करने के लिए अंतिम तारीख छह नवंबर 2019 और जवाबी कमेंट्स (Counter Comments) जमा करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2019 तय की गई थी।
विभिन्न मुद्दों पर हितधारकों के विचार जानने के लिए दिल्ली में आठ जनवरी 2020 को खुली परिचर्चा (Open House Discussion) का आयोजन भी किया गया था। हितधारकों की तरफ से मिले कमेंट्स और उसके बाद किए गए विश्लेषणों के आधार पर ट्राई ने इन सिफारिशों को अंतिम रूप दिया है। ट्राई की इन सिफारिशों को जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स ट्राई भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया रेडियो चैनल्स नीलामी