होम / रेडियो / सन टीवी को NCLT से मंजूरी, Udaya FM व Kal Radio का होगा विलय
सन टीवी को NCLT से मंजूरी, Udaya FM व Kal Radio का होगा विलय
चेन्नई में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की एक पीठ ने उदय एफएम प्राइवेट लिमिटेड और सन टीवी नेटवर्क की सहायक कंपनी काल रेडियो लिमिटेड के विलय को मंजूरी दे दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
चेन्नई में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की एक पीठ ने उदय एफएम प्राइवेट लिमिटेड (Udaya FM Private Limited) और सन टीवी नेटवर्क की सहायक कंपनी काल रेडियो लिमिटेड (Kal Radio Limited) के विलय को मंजूरी दे दी है। इस विलय के बाद अंतिम रूप से अस्तित्व में रहने वाली इकाई काल रेडियो लिमिटेड होगी, जो पहले की तरह सन टीवी नेटवर्क की सहायक कंपनी बनी रहेगी।
कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है, जो इसके कॉरपोरेट पुनर्गठन प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सन टीवी नेटवर्क ने 4 जनवरी 2024 को एक पत्र के माध्यम से उदय एफएम को काल रेडियो में मिलाने के अपने इरादे को सार्वजनिक किया था। इसके बाद, NCLT ने 21 मार्च को कंपनियों अधिनियम, 2013 की धारा 230 और 232 के तहत इस विलय को मंजूरी दी, जिसकी आधिकारिक सूचना कंपनी को 1 अप्रैल को प्राप्त हुई।
NCLT ने अपने आदेश में कहा कि यह योजना कंपनी और उसके हितधारकों के लिए फायदेमंद है और इससे शेयरधारकों या लेनदारों के हितों को कोई नुकसान नहीं होगा।
न्यायाधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि विलय की मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि कंपनी किसी भी स्टांप ड्यूटी, करों (Taxes) या अन्य कानूनी देनदारियों से मुक्त हो जाएगी। यदि भविष्य में कोई अनियमितता या कानूनी उल्लंघन पाया जाता है, तो इस मंजूरी से संबंधित निदेशकों या अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर कोई रोक नहीं होगी।
टैग्स