होम / रेडियो / कौन सा FM रेडियो किस शहर में सबसे ज्यादा सुना गया, जानें यहां

कौन सा FM रेडियो किस शहर में सबसे ज्यादा सुना गया, जानें यहां

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए वर्ष 2021 के 50वें हफ्ते से 53वें हफ्ते के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए वर्ष 2021 के 50वें हफ्ते से 53वें हफ्ते (05 दिसंबर 2021 से 01 जनवरी 2022) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, पिछली बार की तरह दिल्ली और मुंबई के मार्केट में इस दौरान भी ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का दबदबा बना रहा है। इस अवधि में भी कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा है, जबकि बेंगलुरु में ‘बिग एफएम’ (BIG FM) सबसे ज्यादा सुना गया है।

मुंबई में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का मार्केट शेयर इस अवधि में सबसे ज्यादा 16.1 प्रतिशत रहा है। 14.7 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi)  इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है, वहीं 13.7 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM) तीसरे नंबर पर रहा है। सुबह नौ बजे से सुबह 10 बजे तक और फिर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

दिल्ली में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 16.5 मिलियन श्रोताओं में 23.5 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 14.1 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) दूसरे नंबर पर रहा है। इस लिस्ट में 11.7 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM)  तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह नौ बजे से सुबह 10 बजे के बीच रही।

बेंगलुरु के मार्केट को देखें तो 31.8 प्रतिशत शेयर के साथ ‘बिग एफएम’ (BIG FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। वहीं, ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) 26.3 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रहा। ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) ने 15 प्रतिशत शेयर के साथ इस लिस्ट में तीसरा नंबर हासिल किया। यहां सुबह सात बजे से सुबह आठ बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।

वहीं, कोलकाता की बात करें तो यहां एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में 26.7 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा, जबकि 24.3 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद इस लिस्ट में 13.6 प्रतिशत के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का नंबर रहा। सुबह नौ बजे से सुबह दस बजे के बीच यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।


टैग्स रेटिंग्स रेडियो सिटी रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स रेडियो एंड एंटरटेनमेंट
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

3 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

57 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago