होम / रेडियो / RAM Ratings: जानिए, किस शहर में सबसे ज्यादा सुना गया कौन सा FM रेडियो

RAM Ratings: जानिए, किस शहर में सबसे ज्यादा सुना गया कौन सा FM रेडियो

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 43 से 46वें हफ्ते (18 अक्टूबर-14 नवंबर) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 43 से 46वें हफ्ते (18 अक्टूबर-14 नवंबर) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के मार्केट में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का दबदबा बना रहा है, जबकि बेंगलुरु में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) ज्यादा सुना गया है जबकि कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi)  और ‘बिग एफएम’ (Big FM) समान रूप से टॉप पर रहे हैं।

मुंबई की बात करें तो यहां 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM)  का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 17 प्रतिशत रहा है। श्रोताओं की हिस्सेदारी में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) 14.1 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 13.8 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

दिल्ली में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 16.5 मिलियन श्रोताओं में 22.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 12.9 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM)  दूसरे नंबर पर और 11.9 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच रही।

वहीं, बेंगलुरु के 5.3 मिलियन श्रोताओं में 23.9 प्रतिशत लोगों ने ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) को सुना और यह इस लिस्ट में टॉप पर रहा। ‘बिग एफएम’ (Big FM) 23.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) 15.3 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यहां सुबह नौ से 10 बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।

अब कोलकाता के मार्केट को देखें तो यहां एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में से श्रोताओं ने ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) और ‘बिग एफएम’ (Big FM) दोनों को बराबर सुना और 27.4 प्रतिशत शेयर के साथ दोनों इस लिस्ट में टॉप पर रहे। इसके बाद इस लिस्ट में 16.8 प्रतिशत के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM) का नंबर रहा। शाम पांच बजे से छह बजे के बीच श्रोताओं की संख्या यहां सबसे ज्यादा रही है।

इस अवधि में श्रोताओं के बीच बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता मार्केट्स में रेडियो की पहुंच सबसे ज्यादा रही। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु मार्केट्स में घर से बाहर रेडियो सुनने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।


टैग्स रेटिंग्स रेडियो सिटी रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स रेडियो एंड एंटरटेनमेंट
सम्बंधित खबरें

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

2 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

6 days ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

6 days ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

6 days ago

Q3FY26 में ENIL की कमाई ₹ 165 करोड़, डिजिटल कारोबार में जबरदस्त उछाल

एफएम रेडियो चैनल 'रेडियो मिर्ची' और ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'गाना' चलाने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) ने दिसंबर 2025 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

21 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago