होम / रेडियो / जानिए, किस रेडियो FM का बजा कौन से शहर में डंका
जानिए, किस रेडियो FM का बजा कौन से शहर में डंका
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 26 से 29वें हफ्ते के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्सम जारी हो गई हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 26 से 29वें हफ्ते (21 जून से 18 जुलाई) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के मार्केट में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का वर्चस्व रहा है, जबकि बेंगलुरु में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) और कोलकता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहे हैं।
मुंबई मार्केट में 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ का मार्केट शेयर 17.1 प्रतिशत रहा है। श्रोताओं की हिस्सेदारी में ‘रेडियो मिर्ची’ 14.1 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 13.8 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘रेडियो सिटी’ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।
दिल्ली के मार्केट की बात करें तो 16.5 मिलियन श्रोताओं में 19 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 15.3 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ दूसरे नंबर पर और 13.4 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच थी।
वहीं, बेंगलुरु के 5.3 मिलियन श्रोताओं में 28.9 प्रतिशत लोगों ने ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) को सुना और यह इस लिस्ट में टॉप पर रहा। ‘बिग एफएम’ (Big FM) 23.6 प्रतिशत के साथ दूसरे और ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) 16.3 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यहां सुबह 8 से 9 बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।
अब कोलकाता के मार्केट को देखें तो यहां एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में से 28.8 प्रतिशत श्रोताओं ने ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) को सुना और यह लिस्ट में टॉप पर रहा। 26.7 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जबकि ‘रेड एफएम’ इस लिस्ट में 13.1 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच और शाम को सात से आठ बजे के बीच श्रोताओं की संख्या यहां सबसे ज्यादा रही है। इस अवधि में बेंगलुरु और कोलकाता के लोगों ने सबसे ज्यादा रेडियो सुना। चारों मेट्रो सिटीज में घर से बाहर रेडियो सुनने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
टैग्स रेडियो सिटी रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स