होम / रेडियो / RAM Ratings: जानिए, किस शहर में रहा कौन से रेडियो FM का जलवा

RAM Ratings: जानिए, किस शहर में रहा कौन से रेडियो FM का जलवा

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 19 से 22वें हफ्ते (तीन मई से 30 मई) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्सा जारी हो गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 19 से 22वें हफ्ते (तीन मई से 30 मई) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM)  रेटिंग्‍स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के मार्केट में ‘फीवर एफएम’ का वर्चस्व रहा है, जबकि बेंगलुरु और कोलकता में क्रमश: ‘रेडियो सिटी’ और ‘रेडियो मिर्ची’ टॉप पर रहे हैं।

इन रेटिंग्स के अनुसार, मुंबई में पिछले चार हफ्तों के मुकाबले ‘फीवर एफएम 104’ की रेटिंग घटी है। पहले जहां यहां 17 प्रतिशत थी, वहीं अब यह 1.8 प्रतिशत घटकर 15.2 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि, इस मार्केट में अब भी यह टॉप पर बना हुआ है। 14 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पिछले चार हफ्तों में इसकी रेटिंग्स का शेयर 13.6 प्रतिशत था। यानी इसमें 0.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ‘रेडियो सिटी’ की रेटिंग में मामूली 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और पिछले चार हफ्तों के मुकाबले 13.6 प्रतिशत से बढ़कर यह 13.7 प्रतिशत हो गई है। मुंबई के लोगों ने 11 से 12 बजे के स्लॉट में सबसे ज्यादा रेडियो सुना है।

दिल्ली में 21.1 प्रतिशत के शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ ने टॉप पर जगह बनाई है, जबकि पहले यह 17.9 प्रतिशत था। इसके बाद दूसरे नंबर पर 14.7 प्रतिशत के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ है। इसकी लिसनरशिप में भी 0.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 13.6 प्रतिशत के साथ ‘रेडियो सिटी’ है, जिसकी लिसनरशिप में इस बार 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। दिल्ली में नौ से दस बजे और उसके बाद 11 से 12 बजे के स्लॉट में सबसे ज्यादा रेडियो सुना गया है।

श्रोताओं के मामले में बेंगलुरु में 29.7 मार्केट शेयर के साथ ‘रेडियो सिटी’ टॉप पर रहा। पिछले चार हफ्तों के मुकाबले इसकी रेटिंग्स में 1.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इस लिस्ट में 23.8 प्रतिशत के साथ ‘बिग एफएम 92.7’ ने दूसरे नंबर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। पिछले चार हफ्तों के मुकाबले इसमें 0.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, 14 प्रतिशत रेटिंग्स के साथ ‘फीवर 104’ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। पिछले चार हफ्तों के मुकाबले इसमें 0.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बेंगलुरु में रेडियो श्रोताओं की सबसे ज्यादा संख्या आठ से नौ बजे वाले स्लॉट में सबसे ज्यादा रही है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 10 से 11 बजे वाला स्लॉट है।

कोलकाता की बात करें तो रेटिंग्स को लेकर 29.5 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ यह सबसे आगे बना हुआ है। इसके बाद 27.9 प्रतिशत के साथ ‘बिग एफएम’ दूसरे नंबर पर, जबकि 14.6 प्रतिशत के साथ ‘रेड एफएम’ तीसरे नंबर पर रहा। नौ बजे से 10 बजे के स्लॉट में श्रोताओं की संख्या (Listenership) सबसे ज्यादा रही।


टैग्स रेडियो सिटी रेडियो मिर्ची फीवर एफएम रैम रेटिंग्स
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

5 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago