होम / रेडियो / RED FM को बाय बोलकर रजत उप्पल ने तलाशी नई मंजिल
RED FM को बाय बोलकर रजत उप्पल ने तलाशी नई मंजिल
अपनी नई भूमिका में उप्पल कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (टेलिविजन और रेडियो) राहुल कुमार शॉ को रिपोर्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के एफएम रेडियो चैनल ‘इश्क एफएम’ (Ishq FM) में रजत उप्पल को नेशनल हेड (Marketing and Alliances) के पद पर नियुक्त किया गया है।
अपनी नई भूमिका में उप्पल कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (टेलिविजन और रेडियो) राहुल कुमार शॉ को रिपोर्ट करेंगे।
अपनी इस नई भूमिका से पहले रजत उप्पल करीब आठ साल से रेडियो नेटवर्क ‘रेड एफएम’ (RED FM) से जुड़े हुए थे। इन आठ वर्षों में उन्होंने इस ब्रैंड को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।
टैग्स इंडिया टुडे रेड एफएम मार्केटिंग हेड रजत उप्पल इश्क एफएम