होम / रेडियो / जानिए, मैट्रो सिटीज में किस FM चैनल ने मारी बाजी

जानिए, मैट्रो सिटीज में किस FM चैनल ने मारी बाजी

21 से 24वें हफ्ते की रैम रेटिंग की बात करें तो मुंबई और दिल्ली में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) टॉप पोजिशन पर बरकरार है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

21 से 24वें हफ्ते की रैम रेटिंग की बात करें तो मुंबई और दिल्ली में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) टॉप पोजिशन पर बरकरार है, जबकि बेंगलुरु में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) और कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) शीर्ष स्थान पर हैं।

मुंबई में 12.2 मिलियन श्रोताओं में से 15.3% लोग ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) सुनते हैं, जबकि श्रोताओं की हिस्सेदारी में रेडियो सिटी 14.1% शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि इससे पहले हफ्ते के मुकाबले यह हिस्सेदारी 0.7% तक बढ़ी है। ‘बिग एफएम’  (BIG FM) में श्रोताओं की हिस्सेदारी 0.4% की बढ़त के साथ 13.9 %  रही और इस वजह से यह तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। बता दें कि सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक श्रोताओं की संख्या ज्यादा होती है। हाल के 4 हफ्तों में 83.6% लोगों तक एफएम की पहुंच रही।  

दिल्ली में, 16.5 मिलियन में से 21.9% श्रोताओं का एक समूह ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) सुनता है, जोकि 21.1% तक बढ़ा है और इसकी वजह से यह शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) को सुनने वालों की हिस्सेदारी 14.4% रही और इस वजह से यह दूसरे स्थान पर रहा। ‘रेड एफएम’ (Red FM) 12.2% शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच थी। हाल के 4 हफ्तों में 93.7% लोगों तक एफएम की पहुंच रही।

वहीं बेंगलुरु की बात करें तो 5.3 मिलियन श्रोताओं में 29.6% लोगों ने ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) को सुना। जबकि, ‘बिग एफएम’ (Big FM) 23.8% के साथ दूसरे स्थान पर और ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) 13.5% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यहां सुबह 8 से 9 बजे के बीच श्रोताओं की तादाद चरम पर थी। हाल के 4 हफ्तों में एफएम की पहुंच 89.7% श्रोताओं तक रही है।

कोलकाता में एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोतागण हैं, जिनमें से 29.3%  श्रोताओं ने ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) सुना, जोकि सबसे अव्वल रहा। वहीं ‘बिग एफएम’ (Big FM) 27.2% के साथ दूसरे स्थान पर और ‘रेड एफएम’ (Red FM) 14.8% शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पिछले हफ्ते के मुकाबले 0.3% इसे सुनने वालों की संख्या बढ़ी है। सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच श्रोताओं की संख्या चरम पर थी। वहीं हाल के 4 हफ्तों में एफएम की पहुंच 75.4% लोगों तक रही।

इस हफ्ते केवल बेंगलुरु में श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा देखी गई है। दिल्ली और कोलकाता में घरों में रेडियो सुनने वालों की संख्या बढ़ी है।


टैग्स रेडियो सिटी रेडियो एफएम रेडियो मिर्ची फीवर एफएम
सम्बंधित खबरें

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 day ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

17 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

18 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago