होम / रेडियो / इस कैंपेन के जरिये राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देगा Fever Network
इस कैंपेन के जरिये राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देगा Fever Network
देश के प्रमुख रेडियो नेटवर्क्स में शुमार और ‘फीवर एफएम’, ‘रेडियो नशा’ और ‘रेडियो वन’ जैसे लोकप्रिय रेडियो स्टेशनों वाले रेडियो नेटवर्क ‘फीवर नेटवर्क’ ने अपना नया कैंपेन लॉन्च किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के प्रमुख रेडियो नेटवर्क्स में शुमार और ‘फीवर एफएम’, ‘रेडियो नशा’ और ‘रेडियो वन’ जैसे लोकप्रिय रेडियो स्टेशनों वाले रेडियो नेटवर्क ‘फीवर नेटवर्क’ (Fever Network) ने अपना नया कैंपेन ‘Bounce Back Bharat - Radio’s First Digital Conclave’ लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य कोविड-19 के बाद प्रेरणादायक स्टोरीज के द्वारा राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना और सकारात्मकता फैलाना है।
इस कैंपेन में भारतीय कॉरपोरेट जगत के लोगों के साथ ई-कॉन्क्लेव की एक सीरीज होगी। इसमें बॉलिवुड जगत से अभिनेत्री विद्या बालन, दीया मिर्जा, तापसी पन्नू, मनोज बाजपेयी, सोनू सूद और स्पोर्ट्स जगत से क्रिकेटर गौतम गंभीर व युवराज सिंह जैसी हस्तियां सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएंगी। कॉरपोरेट जगत की बड़ी कंपनियां जैसे- Mahindra First Choice Wheels Ltd, Pizza Hut, Wildcraft India, Malabar Gold & Diamonds, Acer, St Angelo’s VNCT Ventures, Deccan Multispecialty Hardikar Hospital और CKC भी इस कैंपेन के लिए आगे आई हैं।
इस पहल का पहला अध्याय आठ अगस्त को लाइव होगा, जिसमें ‘Mahindra First Choice Wheels Ltd’ के एमडी व सीईओ आशुतोष पांडे, ‘Pizza Hut’ की डायरेक्टर (मार्केटिंग) नेहा डीके और ‘Wildcraft India’ के को-फाउंडर गौरव डबलीश, गौतम गंभीर के साथ एक परिचर्चा में शामिल होंगे। इस दौरान वे इस विपरीत परिस्थिति में बिजनेस में होने वाले बदलाव और सामान्य स्थिति की ओर लौटने की दिशा में उनके संस्थान द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में प्रकाश डालेंगे। इस पहल का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाकर उनके अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाना है ताकि अर्थव्यवस्था को पटरी पर वापस लाने में सहयोग दिया जा सके।
इस पहल के बारे में HT Media Ltd. और Next Mediaworks Ltd के सीईओ (Radio and Entertainment) हर्षद जैन का कहना है, ‘अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर पड़े कोविड-19 के प्रभाव के बारे में सभी को पता है। इस महामारी के कारण बिजनेस पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा है। एक जिम्मेदार ब्रैंड होने के नाते इस पहल के द्वारा हमारा उद्देश्य ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहां पर इंडस्ट्री लीडर्स अपने अनुभव और स्ट्रैटेजी को शेयर कर सकें, ताकि दूसरे लोग इसका फायदा उठा सकें।’ बताया जाता है कि यह कैंपेन ‘फीवर एफएम’, ‘रेडियो नशा’ और ‘रेडियो वन’ के सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव होगा और श्रोता इसे रेडियो स्टेशनों पर भी सुन सकते हैं।
टैग्स कैंपेन गौतम गंभीर विद्या बालन दीया मिर्जा सोनू सूद तापसी पन्नू फीवर नेटवर्क बाउंस बैक भारत