होम / रेडियो / कश्मीर के मुद्दे पर फेसबुक को रास नहीं आया ये न्यूज बुलेटिन, उठाया बड़ा कदम

कश्मीर के मुद्दे पर फेसबुक को रास नहीं आया ये न्यूज बुलेटिन, उठाया बड़ा कदम

‘फेसबुक’ ने एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘रेडियो पाकिस्तान’ के न्यूज बुलेटिन के प्रसारण पर रोक लगा दी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ‘फेसबुक’ ने  एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘रेडियो पाकिस्तान’ के न्यूज बुलेटिन की लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी। बताया जाता है कि कश्मीर के बारे में फैलाए जा रहे फेक न्यूज को प्रोपेगेंडा को देखते हुए यह रोक लगाई गई। फेसबुक का कहना है कि खतरनाक व्यक्तियों और संस्थानों को लेकर मानकों के उल्लंघन के आरोप में यह रोक लगाई गई।

वहीं, रेडियो पाकिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के बुलेटिन में कश्मीर में भारत के जुल्म को दिखाने के लिए फेसबुक ने इस प्रसारण पर रोक लगाई। हालांकि, इसके बाद बुलेटिन के ऑनलाइन प्रसारण के लिए वैकल्पिक उपाय किए गए और इसे यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग किया गया।

dawn.com की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की विशेष सलाहकार (सूचना और प्रसार) फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि आत्मनिर्भर होने के लिए पाकिस्तान को सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जरूरत है।

इस्लामाबाद में फिरदौस ने दावा किया, 'जब भी हम फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मानवाधिकारों के हनन का मामला प्रमुखता से उठाते हैं, अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाता है। हमने इसके खिलाफ पहले भी आवाज उठाई है और आगे भी अपनी आवाज उठाएंगे।'

बता दें कि 2016 में भी फेसबुक ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद दर्जनों आपत्तिजनक पोस्ट पर रोक लगा दी थी। वहीं, कुछ माह पूर्व ही पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल (इन्टर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स) मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा था कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने पाक सोशल मीडिया अकाउंट्स को हटाए जाने को लेकर फेसबुक और ट्विटर से बात की है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स फेक न्यूज फेसबुक प्रतिबंध रेडियो पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

5 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago