होम / रेडियो / गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र का लोकार्पण, बॉर्डर तक सुना जाएगा ऑल इंडिया रेडियो

गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र का लोकार्पण, बॉर्डर तक सुना जाएगा ऑल इंडिया रेडियो

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुरवासियों को एक नई सौगात दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुरवासियों को एक नई सौगात दी है। दरअसल, शुक्रवार को लगभग 7 करोड़ की लागत से बने गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र का लोकार्पण किया गया। यह प्रदेश का दूसरा अर्थ स्टेशन है। इसके साथ ही इटावा, गदनिया (लखीमपुर खीरी) और नानपारा (बहराइच) में 10-10 किलोवाट के नए बने तीन FM ऑल इंडिया रेडिया स्टेशनों का भी वर्चुअली उद्घाटन किया गया।

बता दें कि इन रेडियो स्टेशनों के अस्तित्व में आने के बाद ऑल इंडिया रेडियो की आवाज लखीमपुर, इटावा, बहराइच व भारत-नेपाल सीमा के उन दूर दराज के इलाकों और 1 करोड़ 5 लाख लोगों तक पहुंच सकेगी, जहां तक ऑल इंडिया रेडियो की मौजूदगी नहीं थी। ये तीनों FM स्टेशन 30 हजार स्कवायर किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेंगे।

लोकार्पण के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा आज लोकार्पित हो रहे चारों प्रोजेक्ट पर 25 करोड़ का खर्च आया है। ही इटावा (लखीमपुर खीरी) और नानपारा (बहराइच) में 10 किलो वाट के एफएम ट्रांसमीटर से 1 करोड़ से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी। गोरखपुर के अर्थ स्टेशन से अब लखनऊ और दिल्ली केंद्र को सीधे जोड़ा जाएगा। इसके पहले कार्यक्रम रिकॉर्ड करके लखनऊ भेजना पड़ता था, जिससे इन कार्यक्रमों का प्रसारण सप्ताह में केवल तीन दिन डेढ़ घंटे के लिए ही होता है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ को आकाशवाणी का खास कार्यक्रम बताया और कहा कि यह आकाशवाणी का खोया हुआ गौरव वापस दिला रहा है।

सूचना-प्रसारण मंत्री ने अपनी बात को  आगे बढ़ाते हुए कहा कि दूरदर्शन के प्लेटफॉर्म पर पहली बार भोजपुरी में कार्यक्रम चलेगा। हम आज घोषणा कर रहे हैं कि 11 तारीख से दूरदर्शन पर 1 घंटे का कार्यक्रम भोजपुरी में शुरू होने जा रहा है। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य को संकट से बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहनीय कार्य किया है। कोई भी ऐसा दिन नहीं रहा जब मुख्यमंत्री जिलों के दौरे और अधिकारियों के साथ महामारी से निपटने की रणनीति बनाने में जुटे रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के चार दशक की पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। इस प्रोजेक्ट से उत्तर प्रदेश, बिहार के अलावा नेपाल के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

गोरखपुर अर्थ स्टेशन के शुरू होने का सबसे ज्यादा फायदा स्थानीय कलाकारों को होगा जिनके कार्यक्रम अब दुनिया भर में डीटीएच के जरिए उपलब्ध होंगे। देशवासी जल्द ही गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र के कार्यक्रम डायरेक्ट टू होम यानी डीटीएच पर देख सकेंगे। सीएम योगी की पहल पर गोरखपुर के दूरदर्शन केंद्र में अर्थ-स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

देखें वीडियो-

 


टैग्स ऑल इंडिया रेडियो योगी आदित्यनाथ दूरदर्शन केंद्र इटावा मुख्यमंत्री सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर लखीमपुर खीरी गोरखपुर अर्थ स्टेशन गदनिया नानपारा बहराइच
सम्बंधित खबरें

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

1 day ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

5 days ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

5 days ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

5 days ago

Q3FY26 में ENIL की कमाई ₹ 165 करोड़, डिजिटल कारोबार में जबरदस्त उछाल

एफएम रेडियो चैनल 'रेडियो मिर्ची' और ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'गाना' चलाने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) ने दिसंबर 2025 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

16 hours ago