होम / रेडियो / उत्तराखंड का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन लॉन्च, सीएम ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन लॉन्च, सीएम ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन 'ओहो रेडियो उत्तराखंड' लॉन्च हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

उत्तराखंड का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन 'ओहो रेडियो उत्तराखंड' लॉन्च हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस डिजिटल रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया।

बता दें कि रेडियो की दुनिया में 12 साल का अनुभव रखने वाले आरजे काव्य ने इस ऐप बेस्ड डिजिटल रेडियो स्टेशन (App Based Digital Radio Station) स्थापित किया है।

इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि यह एक बेहद अच्छी शुरुआत है। ओहो रेडियो के जरिए उत्तराखंड को दुनियाभर में सुना जा सकता है। इसके माध्यम से सरकार को भी लोगों की समस्याओं के समाधान में और मदद मिलेगी। 

देहरादून के बल्लूपुर चौक स्थित दफ्तर में उत्तराखंड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

सीएम ने कहा, राजधानी देहरादून से यह एक अच्छी शुरुआत हो रही है। ऐप के माध्यम से ओहो रेडियो प्रदेश को दुनियाभर में सुना जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाएगा और लोगों के दुख, दर्द के साथ ही समस्याओं को उजागर भी करेगा। इससे सरकार को भी लोगों की समस्याओं के समाधान में और मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इंटरनेट के जमाने में हर कोई डिजिटल माध्यम से जुड़ रहा है, ऐसे में आरजे काव्य द्वारा रेडियो को डिजिटल माध्यम पर लाने की सराहनीय कोशिश की गई है। ‘ओहो रेडियो उत्तराखंड’ के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, परिवेश, बोलियों एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आरजे काव्य ने कहा कि ‘सोच लोकल, एप्रोच ग्लोबल’ का विजन लिए संगीत, साहित्य, खेल, करियर, पलायन, समाज और प्रदेश की हर बात को ओहो रेडियो उत्तराखंड अपनी आवाज देगा। कार्यक्रम में विधायक गणेश जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

वहीं, आरजे काव्य का कहना है कि 'सोच लोकल, अप्रोच ग्लोबल’ का विजन लिए संगीत, साहित्य, स्पोर्ट्स, करियर, पलायन, समाज और उत्तराखंड की हर बात को 'ओहो रेडियो' अपनी आवाज देगा। काव्य का कहना है कि ओहो रेडियो को टू-जी इंटरनेट स्पीड पर भी आराम से सुना जा सकता है।

मूल रूप से कुमाऊ के रहने वाले आरजे काव्य से जब पूछा गया कि डिजिटल रेडियो स्टेशन का कंसेप्ट उनके दिमाग में कैसे आया तो काव्य का कहना था कि जब वो राजस्थान में रेडियो में काम करते थे तब उनके मन मे कसक होती थी कि काश उनके लोग भी उनकी आवाज को सुन पाते।

काव्य का कहना है कि पिछले 12 सालों में एक बार उनकी मां ने कभी रेडियो पर उनकी आवाज नहीं सुनी। इस बात को लेकर उनके मन में डिजिटल रेडियो स्टेशन का विचार आया। आज हर कहीं गांव-गांव तक इंटरनेट हैं। डिजिटल मोड में जाने से ऐप के जरिए अब रेडियो को कोई भी कहीं भी सुन सकता है। अब इसकी सीमाओं की कोई लिमिटेशन नहीं होगी। उत्तराखंड में एक युवक की पहल पर प्रदेश का पहला रेडियो स्टेशन लॉन्च होने के बाद लोगों को एक शहर का समाचार दूसरे देश और राज्यों तक आसानी से मिल जाएगा। साथ ही पहाड़ों में लोगों को जागरूक करने के लिए मदद मिलेगी।


टैग्स त्रिवेंद्र सिंह रावत रेडियो मुख्यमंत्री उत्तराखंड का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन ओहो रेडियो उत्तराखंड डिजिटल रेडियो स्टेशन आरजे काव्य ऐप बेस्ड डिजिटल रेडियो स्टेशन
सम्बंधित खबरें

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 day ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago